पहली कार खरीदना हर किसी के लिए एक खास पल होता है. यह सिर्फ गाड़ी खरीदना नहीं है, बल्कि इससे हमारी सुविधा, समय की बचत और परिवार की जरूरतें भी जुड़ी होती हैं. लेकिन कई लोग जल्दीबाजी या सही जानकारी न होने के कारण ऐसी कार ले लेते हैं जो बाद में परेशानी दे सकती है. इसलिए पहली कार खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को जानना बहुत जरूरी है, नहीं तो बाद में नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं कि First Car लेने से पहले किन गलतियों से बचना चाहिए.

Continues below advertisement

सही बजट तय करना क्यों जरूरी ?

  • जब भी कोई व्यक्ति पहली बार कार खरीदने की सोचता है तो सबसे पहले बजट तय करना जरूरी होता है. अक्सर लोग केवल कार की कीमत देखकर फैसला कर लेते हैं, लेकिन कार खरीदने के साथ कई दूसरे खर्च भी जुड़े होते हैं. जैसे रजिस्ट्रेशन फीस, इंश्योरेंस, रोड टैक्स और कुछ जरूरी एक्सेसरीज का खर्च भी देना पड़ता है.
  •  
  • अगर कार लोन पर खरीदी जा रही है तो हर महीने EMI भी भरनी पड़ती है. इसलिए कार खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि कुल खर्च आपकी आमदनी के हिसाब से सही है या नहीं. सही बजट तय करने से भविष्य में आर्थिक परेशानी से बचा जा सकता है.

जरूरत के अनुसार चुने सही कार

  • दरअसल, हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है, इसलिए कार चुनते समय अपनी जरूरत को समझना बहुत जरूरी है. अगर आप ज्यादातर शहर के अंदर ड्राइव करते हैं और ट्रैफिक ज्यादा रहता है तो छोटी कार चलाना आसान और सुविधाजनक होता है. वहीं अगर परिवार बड़ा है या अक्सर लंबी दूरी की जर्नी करनी पड़ती है तो बड़ी कार या SUV ज्यादा आरामदायक साबित हो सकती है. जरूरत के अनुसार कार चुनने से ड्राइविंग का एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है.

माइलेज और सेफ्टी फीचर्स का रखें ध्यान

  • भारत में कार खरीदते समय माइलेज पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. इसलिए कार कितनी माइलेज देती है और उसका फ्यूल टाइप क्या है, यह जरूर देखना चाहिए. इसके साथ ही कार की सर्विस और मेंटेनेंस के बारे में भी पहले से जानकारी लेना जरूरी है, ताकि बाद में ज्यादा खर्च न करना पड़े. कार खरीदते समय सेफ्टी फीचर्स को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. एयरबैग, ABS, रिवर्स कैमरा और मजबूत बॉडी जैसी चीजें ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाती हैं. इसके अलावा कार खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव जरूर लेनी चाहिए. इससे आपको कार चलाने का असली अनुभव मिलता है और सही फैसला लेने में आसानी होती है.

ये भी पढ़ें:-

सिर्फ 3 हजार रुपये की EMI पर मिल जाएगा ये शानदार स्कूटर, बस देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट 

Continues below advertisement

Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI