हमारे देश में अब लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ी खूब पसंद आ रहे हैं और लोग तेजी से खरीद भी रहे हैं. अभी हाल ही में आए डेटा में भी यह साफ देखा गया है कि EV गाड़ियों की डिमांड इंडिया में तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह और भी बढ़ने वाला है. लेकिन अब इलेक्ट्रिक गाड़ी को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल इलेक्ट्रिक कारों के रख-रखाव और बीमा से जुड़ी एक बड़ी बात सामने आई है.

Continues below advertisement

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक कारों का इंश्योरेंस क्लेम पारंपरिक पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के मुकाबले औसतन 14 प्रतिशत तक ज्यादा महंगा साबित हो रहा है. बता दें कि एक आंकड़ें के अनुसार पेट्रोल-डीजल कारों पर जहां औसत क्लेम खर्च लगभग 36,185 रुपये आता है. वहीं इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए यह कीमत बढ़कर औसतन 41,543 रुपये तक पहुंच जाती है. चलिए विस्तार से जानतें हैं पूरी खबर.

महंगे पार्ट्स और बैटरी का असर

आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बीमा क्लेम महंगे होने के पीछे सबसे बड़ी वजह उनमें इस्तेमाल होने वाली हाई-वोल्टेज बैटरी और थर्मल मैनेजमेंट, कूलिंग हार्डवेयर व सेंसर जैसे महंगे इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स हैं.

Continues below advertisement

ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार कई मॉडल्स में केवल बैटरी पैक बदलने का खर्च गाड़ी की कुल कीमत का 40 से 50 प्रतिशत तक हो सकता है. यही वजह है कि एक्सीडेंट या तकनीकी खराबी के बाद जब रिपेयरिंग की बारी आती है तो पारंपरिक इंजन वाली गाड़ियों की तुलना में ईवी का रिपेयर बिल काफी भारी-भरकम होता है.

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां

बैटरी प्रोटेक्शन के चलते बढ़ रहा कीमत

जानकारी दें दे कि, इलेक्ट्रिक गाड़ियों में बढ़ते खतरे को देखते हुए अब सभी ईवी मालिक सामान्य बीमा पॉलिसियों की जगह खास सेफ्टी कवच को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. ऐसा इस लिए है क्योंकि आंकड़ों के मुताबिक लगभग 80 प्रतिशत ईवी मालिक जीरो डेप्रिसिएशन और रोडसाइड असिस्टेंस के साथ-साथ बैटरी प्रोटेक्शन कवर जरूर ले रहे हैं.

वहीं, EV गाड़ियों में पानी भरने, शॉर्ट सर्किट और पावर सर्ज जैसी प्रॉब्लम से बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए बैटरी प्रोटेक्शन कवर लेने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. जिसके चलते EV गाड़ियों का क्लेम पेट्रोल और डीजल कारों से महंगा पड़ रहा है.

AI Generated Image

मानसून और ड्राइविंग कंडीशंस का प्रभाव

जबकि इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि मानसून के मौसम में ईवी के क्लेम का खर्च और अधिक बढ़ जाता है. बारिश के दिनों में जलभराव और पानी की वजह से होने वाले नुकसान के कारण औसत क्लेम राशि सामान्य दिनों के मुकाबले लगभग 25 प्रतिशत तक बढ़कर 65,000 रुपये तक पहुंच जाती है.

वहीं, इसके अलावा टियर-2 शहरों में और इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में क्लेम की फ्रीक्वेंसी भी अधिक दर्ज की जा रही है. जिसके चलते यह पता चलता है कि गाड़ी खरीदते समय सही इंश्योरेंस पॉलिसी और पर्याप्त कवर चुनना ग्राहकों के लिए बेहद जरूरी हो गया है.

यह भी पढ़ें: क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI