अभी हमारे देश में हर तरफ नवरात्री की धूम मची हुई है और अब सभी को दशहरा का इंतजार है. क्योंकि इस बार दशहरा वीकेंड पर बढ़ रहा है. जिसके चलते ऑफिस जाने वालों लोगों को लंबी छुट्टी मिलेगी. जबकि दशहरा पर हर कोई अपने परिवार के साथ लंबे सफर पर छुट्टियां मनाने निकल सकता है. जबकि कुछ लोग अपनी कार से अपने घर दशहरा मनाने आयेंगे. अगर आप इस दशहरा अपनी ही कार से लंबे सफर पर निकलने वाले हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना बहुत जरूरी है. जिसके चलते आपकी यात्रा सेफ रहें.
कई बार लोग बिना किसी तैयारी के अपनी कार लेकर हाइवे पर निकल पड़ते हैं, जिससे बीच रास्ते में गाड़ी खराब होने का खतरा बना रहता है. इस लिए हमेशा यही सलाह दी जाती है जब भी लंबी दूरी पर कार से निकलें तो वाहन की पूरी सर्विसिंग या कम से कम जरूरी पार्ट्स की जांच जरूर होनी चाहिए. चलिए जानते हैं कि दशहरा की इस छुट्टियों में कार से घर जाने से पहले आपको कौन-कौन से जरूरी काम तुरंत करवा लेने चाहिए.
इंजन ऑयल और कूलेंट की जांच
बता दें कि किसी भी कार के लिए इंजन उसका दिल होता है और उसकी सही सेहत के लिए इंजन ऑयल का ठीक होना सबसे जरूरी है. सफर पर निकलने से पहले अपनी कार का इंजन ऑयल और कूलेंट लेवल जरूर चेक करवा लें ताकि इंजन ओवरहीट न हो.
पुराना या गंदा तेल इंजन की को कमजोर कर सकता है जिससे रास्ते में माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों पर असर पड़ता है. जबकि इसके अलावा ब्रेक ऑयल और पावर स्टीयरिंग ऑयल की भी जांच करना बहुत जरूरी है. यदि तेल का स्तर कम है या वह बहुत पुराना हो चुका है तो उसे तुरंत बदलवा लें ताकि लंबा सफर बिना किसी रुकावट के कट सके.
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते ऑटो बाजार में मचेगी हलचल, लॉन्च होंगी 4 शानदार कारें
टायरों को करें चेक
जानकारी के लिए बता दें कि हाईवे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते समय टायरों का रोल सबसे ज्यादा होता है. इसलिए इनकी जांच कभी न भूलें. सभी चारों टायरों के साथ-साथ स्टेपनी का एयर प्रेशर भी सही होना बहुत जरूरी है ताकि इमरजेंसी स्थिति में दिक्कत न हो.
टायर का ग्रिप अच्छी होनी चाहिए ताकि गीले या खराब रास्तों पर गाड़ी फिसलने का डर न रहे. यदि टायर घिस चुके हैं तो उन्हें तुरंत बदलवा लेना ही समझदारी है. क्योंकि लंबी ड्राइव में घिसे हुए टायर फट सकते हैं. व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग भी करवा लें ताकि गाड़ी एक तरफ न खींचे और स्टीयरिंग पर पूरा नियंत्रण बना रहे.
ब्रेक्स और बैटरी की भी करें जांच
जबकि इसके अलावा सफर के दौरान अचानक ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ सकती है. इसलिए ब्रेक पैड और डिस्क की स्थिति की जांच मैकेनिक से जरूर करवा लें. अगर ब्रेक लगाते समय किसी तरह की आवाज आ रही है या पैड घिस चुके हैं तो उन्हें घर से निकलने से पहले ही बदलवा लें.
इसके अलावा कार की बैटरी की हालत भी देखनी चाहिए ताकि रास्ते में गाड़ी स्टार्ट होने में कोई परेशानी न आए. पुरानी या कमजोर बैटरी आपको किसी सुनसान रास्ते पर धोखा दे सकती है.
साथ रखें इमरजेंसी किट
बता दें कि लंबे सफर में अक्सर रात हो जाती है या खराब मौसम की वजह से देखने में दिक्कत आती है. इसलिए सभी लाइटों का जलना जरूरी है. इसके साथ ही कार में एक फर्स्ट ऐड बॉक्स, रिफ्लेक्टिंग ट्रायंगल, टॉर्च और बेसिक टूल्स की इमरजेंसी किट हमेशा साथ रखें. रास्ते में कभी भी पंचर या छोटी-मोटी तकनीकी खराबी आने पर ये चीजें आपके बहुत काम आएंगी.
यह भी पढ़ें: MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI