How Car Airbags Work: पहले के समय जब भी कार एक्सीडेंट होता था तो जान बचना बहुत मुश्किल था. लेकिन अब ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कार में एयरबैग की सुविधा लाकर सेफ्टी थोड़ी बढ़ा दी है. मार्केट में मौजूद अब सभी कार में एयरबैग दिया जाता है. क्योंकि सड़क पर गाड़ी चलाते समय कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता. इस लिए गाड़ियों में एयरबैग की सुविधा दी गई जिससे एक्सीडेंट के समय यह आपकी जान बचा सके.

Continues below advertisement

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सीट बेल्ट और स्टीयरिंग के पीछे छिपे इस छोटे से बैग के अंदर आखिर ऐसा क्या भरा होता है. जो एक्सीडेंट होते ही हवा से भी तेज रफ्तार में फूल जाता है. तो चलिए आज हम इस पर ही चर्चा करेंगे की आख़िरकार गाड़ी का एयरबैग खुलता कैसे है.

एयरबैग के अंदर भरी होती है खास चीज 

बता दें कि एयरबैग को लेकर हमारे आस पास कई तरीके की बात सुनने को मिलते हैं. बहुत से लोगों का मानना है कि एयरबैग में हवा भरी होती है लेकिन यह बात बिल्कुल ही गलत है. दरअसल, एयरबैग के अंदर एक खास तरह का सूखा केमिकल भरा होता है जिसे सोडियम एजाइड कहते हैं. 

Continues below advertisement

इसके साथ ही बैग के अंदर एक छोटा सा इन्फ्लेटर यानी गैस जनरेटर लगा होता है. जब तक गाड़ी नॉर्मल चलती है यह केमिकल बिल्कुल शांत रहता है. लेकिन जैसे ही गाड़ी किसी चीज से टकराती है इस केमिकल के अंदर एक जोरदार धमाका होता है जिससे नाइट्रोजन गैस बनती है और बैग फूल जाता है.

यह भी पढ़ें: Traffic Rules: एक दिन में एक ही गलती का कितनी बार कट सकता है चालान, क्या है ट्रैफिक रूल?

कैसे काम करता है पूरा सिस्टम?

आपके दिमाग में यह सवाल भी आता होगा की एयरबैग सिस्टम कैसे काम करता है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि, कार में हर तरफ एडवांस क्रैश सेंसर लगे होते हैं. जब गाड़ी किसी चीज से बहुत तेजी से टकराती है तो ये सेंसर तुरंत खतरे को भांप लेते हैं. सेंसर बिना एक सेकंड भी गंवाए कार के कंप्यूटर को सिग्नल भेजते हैं. 

जो एयरबैग के इन्फ्लेटर में एक इलेक्ट्रिक स्पार्क पैदा करता है. यह चिंगारी लगते ही सोडियम एजाइड केमिकल जल उठता है. आग लगते ही यह तेजी से नाइट्रोजन गैस छोड़ता है और आपका एयरबैग मात्र 0.03 सेकंड में पूरी तरह फूलकर आपके सामने आ जाता है.

क्यों पिचक जाता है बैग?

जबकि आपके यह भी देखा होगा की एक्सीडेंट के समय एयरबैग तुरंत एक्टिव हो जाता है लेकिन इसके तुरंत बाद यह बैग पिचक भी जाता है. बता दें कि एयरबैग का कपड़ा नायलॉन का बना होता है और इसके पीछे छोटे-छोटे बारीक छेद होते हैं. 

जैसे ही आपका सिर और छाती फूले हुए बैग से टकराती है यह आपकी बॉडी के झटके को सोख लेता है. इसके तुरंत बाद ही इन छेदों के रास्ते नाइट्रोजन गैस तेजी से बाहर निकल जाती है जिससे बैग पिचक जाता है और आपको गाड़ी से बाहर निकलने का पूरा रास्ता मिल जाता है. तो कुल मिलाकर ऐसे एयरबैग काम करता है.

यह भी पढ़ें: रात में सबसे तेज रोशनी किस Headlight की? कार खरीदने से पहले जान लें सच


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI