हमारे देश में हैचबैक, SUV और लग्जरी गाड़ियों का क्रेज काफी बढ़ गया है. जिसके चलते सेडान गाड़ियों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन अब सेडान गाड़ियों की डिमांड फिर से मार्केट में बढ़ रही है. जिसके चलते कंपनियां अपने सेडान सेगमेंट पर फिर से ध्यान दे रही हैं. इस बीच स्कोडा कंपनी ने अपनी लोकप्रिय सेडान स्लाविया का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है.

Continues below advertisement

बता दें कि गाड़ी के लॉन्च होते ही सबसे बड़ी चर्चा स्लाविया के कीमत को लेकर हो रही हैं. क्योंकि कंपनी ने अपनी इस शानदार सेडान को 10 लाख से कम कीमत में लॉन्च की है. जिसने सभी को हैरान कर दिया है. वहीं कॉम्पैक्ट सेडान के बजट में फुल-साइज मिड-साइज सेडान का मजा देने वाली इस गाड़ी ने लॉन्च होते ही ऑटो बाजार में हलचल मचा दी है. चलिए जानतें हैं गाड़ी में कौन-कौन से फीचर्स मिलने वाले हैं.

10 लाख रुपये से कम में मिलेगी कार

बता दें कि नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतें ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर तय की गई हैं. इसका बेस क्लासिक वेरिएंट 1.0-लीटर टीएसआई मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 9.99 लाख रुपये में लॉन्च की गई है. जबकि इसके बाद क्लासिक+ वेरिएंट की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं इसके ऑटोमैटिक वर्जन को खरीदने के लिए 12.49 लाख रुपये देने होंगे.

Continues below advertisement

इसके अलावा मिड-रेन्ज में सिग्नेचर की कीमत 13.90 लाख रुपये और स्पोर्टलाइन की कीमत 14.30 लाख रुपये रखी गई है. वहीं इसका टॉप-एंड प्रेस्टीज वेरिएंट मैनुअल में 15.89 लाख रुपये और ऑटोमैटिक में 16.89 लाख रुपये का है. जबकि इसके अलावा ज्यादा पावर चाहने वालों के लिए 1.5-लीटर टीएसआई इंजन केवल प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो ट्रिम्स में मिलेगा. जिसकी कीमत 18.50 लाख से 18.80 लाख रुपये के बीच रखी गई है.

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की डिमांड, आंकड़ा देगा चौंका

शानदार डिजाइन और फीचर्स भी हैं कमाल

नई स्लाविया के डिजाइन में थोड़ा सा बदलाव किया गया है जो इसे और ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है. जबकि इसके इंटीरियर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट, बिल्कुल नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360-डिग्री कैमरा जैसे आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं.

वहीं इस गाड़ी का सबसे बड़ा आकर्षण इसका रियर सीट मसाजर है जो इस सेगमेंट की किसी भी अन्य कार में देखने को नहीं मिलता है. यह फीचर लंबी यात्रा के दौरान यात्रियों को लग्जरी और आरामदायक सफर का अहसास कराता है.

AI Generated Image

इंजन भी बेहद दमदार

जबकि इस सेडान में दो दमदार इंजन विकल्प दिए गए हैं जिसमें 1.0-लीटर टीएसआई और पावरफुल 1.5-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन शामिल हैं. 1.0-लीटर इंजन डेली इस्तेमाल और बेहतरीन माइलेज के लिए जाना जाता है.

जबकि 1.5-लीटर इंजन रफ्तार के दीवानों को जबरदस्त पावर देता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं. जो ड्राइव को बेहद स्मूथ बनाते हैं.

क्यों है यह खास कार?

बता दें कि महज 10 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाला इसका बेस क्लासिक वेरिएंट भले ही बहुत हाई-एंड फीचर्स से लैस न हो. लेकिन यह स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, ऑटोमैटिक एसी, स्टील व्हील्स और एक छोटे टचस्क्रीन के साथ एक प्रॉपर सेडान का अनुभव जरूर देता है.

जबकि चार मीटर से लंबी यह सेडान अब सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट कारों और एसयूवी के बजट में मिल रही है. यदि आप कम कीमत में एक लग्जरी, सेफ्टी और दमदार सेडान खरीदने की सोच रहे हैं तो नई स्कोडा स्लाविया आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 3.70 लाख रुपये की कार, 33km माइलेज, बनी लोगों की पहली पसंद


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI