पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसीलिए, कार खरीदने वाले ग्राहक इससे छुटकारा पाने का विकल्प ढूंढ रहे हैं. ऐसे में ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक कार और सीएनजी कार के दो ऑप्शन ही मार्केट में मौजूद हैं. हालांकि, इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में सीएनजी कारें बहुत सस्ती हैं. अगर आप भी ऐसी कार खरीदने का सोच रहे हैं, जो सस्ती और माइलेज के मामले में बेहतरीन हो तो ये खबर आपके काम की है क्योंकि आज हम ऐसी 5 बेहतरीन सीएनजी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठेंगी.

Maruti Suzuki WagonR CNGमारुति सुजुकी WagonR CNG में 1197 cc 4 सिलेंडर K12N इंजन मिलता है, जो 66.0 kW @ 6000 rpm पावर और 113.0 Nm @ 4400 rpm टार्क पैदा करता है. सीएनजी वैरिएंट 34.05 किमी/किलोग्राम का माइलेज प्रदान करता है. सीएनजी वैगनआर की कीमत करीब 5.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Maruti Suzuki Celerio CNGCelerio CNG में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67 पीएस की पावर और 89 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. CNG पर पावर आउटपुट 56.7पीएस/82एनएम है, जो रेगुलर पेट्रोल वर्जन से 8.5पीएस/7एनएम कम है. कार में 5-स्पीड मैनुअल (स्टैंडर्ड) और 5-स्पीड एएमटी ऑप्शनल दिया गया है. दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.58 लाख रुपये है. यह कार एक किलो सीएनजी में 35.60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है.

Maruti Suzuki Alto CNGमारुति ऑल्टो 800 CNG कार की कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होती है. इसका LXI वैरिएंट 4.89 लाख का है और LXI(O) वैरिएंट 4.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है. कार में 0.8 लीटर का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसकी ARAI सर्टिफाइड फ्यूल इकॉनमी 31.59 किमी./किग्रा है. 

Grand i10 Nios CNGCNG Grand i10 Nios 1.2-लीटर इंजन द्वारा संचालित है, जो 69 PS की पावर और 95 Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है. यह CNG पर 25 किलोमीटर का माइलेज देती है. इसकी कीमत 6.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू है.

Hyundai Santro CNGHyundai Santro CNG 1.2-लीटर के 4 सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित है, जो 60 पीएस की पावर और 85 एनएम का टार्क पैदा करती है. वहीं, सेंट्रो सीएनजी 30.48 किमी/किलोग्राम का माइलेज देती है. वहीं सैंट्रो सीएनजी की 599,900 रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें-35km से भी ज्यादा का माइलेज देती है कार, ये रही इंजन, फीचर्स और कीमत की जानकारीSwift AMT vs Baleno AMT : माइलेज, पावर और स्पेस में कड़ा मुकाबला, लेकिन फीचर्स में 'रेस' जीत रही बलेनो एएमटी कार


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI