Electric Racing Car: ब्रिटिश सुपरकार बनाने वाली कंपनी लोटस ने इस ऑल-इलेक्ट्रिक हाइपरकार को 1972 फॉर्मूला वन सीजन रेस की 50वीं वर्षगांठ मानाने और ब्राजील के प्रसिद्ध F1 ड्राइवर इमर्सन फिटिपाल्डी के लिए सम्मान को प्रकट करने के लिए बनाई है. ये कार को चैंपियनशिप जीतने वाली रेस कार के डिजाइन पर ही गोल्ड और ब्लैक रंग के मिश्रण से तैयार की गई है. इस कार की खास बात ये होगी, कि इस कार की केवल आठ यूनिट ही बनायी जाएंगी.
डिज़ाइन
लोटस इविया फिटिपाल्डी कार को एक दमदार स्पोर्ट्स कार की तरह ही डिजाइन किया गया है. इस कार में एयर स्कूप्स के साथ तराशा हुआ बोनट, लंबी और उठी हुई लेजर स्टाइल हेडलाइट्स, चौड़ा एयर डैम और फ्रंट में नीचे की ओर एक एयर स्प्लिटर भी दिया गया है इसके अलावा इस हाइपरकार में ऊपर की तरफ खुलने वाले दो बड़े दरवाजे, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और डिजाइनर ब्लैक-एंड-गोल्ड अलॉय व्हील मिलते हैं. इसके पीछे के छोर पर ट्रेपेजॉइडल टेललाइट्स और डिफ्यूजर भी उपलब्ध हैं.
इंटीरियर
इविया फिटिपाल्डी इलेक्ट्रिक कार का इंटीरियर बहुत ही शानदार स्टाइल में तैयार किया गया है. इस कार में बकेट सीट्स, डैशबोर्ड और दरवाजों के पैनलों पर गोल्डन कलर की सिलाई के साथ ब्लैक कलर में लेदर अपहोल्सट्री का प्रयोग किया गया है. वहीं इस कार के डैशबोर्ड पर हाथ से सिलाई किये हुए इमर्सन फिटिपाल्डी के सिग्नेचर के साथ-साथ, पैडल्स और स्टार्ट/स्टॉप बटन पर गोल्ड एक्सेंट देने के साथ-साथ एक एल्यूमीनियम रोटरी डायल भी मौजूद है. साथ ही इस कार में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई एयरबैग भी दिए गए हैं.
पावर रेंज
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार में बहुत से तकनीकी पहलुओं को इसके स्टैंडर्ड को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया है. इसीलिये इस कार में 93 kWh के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है. जिससे कार को 2,011 hp की जबरदस्त पावर और 1,704 Nm का पीक-टॉर्क प्रोड्यूस करने की छमता रखता है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह कार 402 km तक की रेंज देने में सक्षम है.
कीमत
कंपनी ने अभी इस कार की कीमत और बिक्री के लिए कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कार की कीमत भी प्रीमियम ही रखी जा सकती है. भारतीय करेंसी के अनुसार जो लगभग 16-17 करोड़ के आसपास तक हो सकती है.
यह भी पढ़ें-
Upcoming Auto Expo: कार लेने का मन है तो करें थोड़ा इंतजार, नए साल की शुरुआत में होगी नई कारों की बौछार
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI