Car Tips For Summer: भारत के कई हिस्सों में अब गर्मी पड़नी शुरू हो गई है. कड़ी धूप का सामना करना इंसानों के साथ साथ मुश्किल हो गया है. गाड़ी धूप में पार्क करना, धूप में ट्रैफ़िक में फंसना या गर्मी से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को न अपनाना गाड़ी पर बुरा असर डालते हैं. लंबे समय तक अधिक तापमान के संपर्क में रहने के कारण से आपकी कार को नुकसान हो सकता है और उसकी लाइफ भी कम हो सकती है. इससे बचने के आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें गर्मियों के मौसम में आपको जरूर अपनाना चाहिए.
केबिन को रखें ठंडा
कार को हमेशा छांव में पार्क करने की कोशिश करें, लेकिन जब ऐसा करना जरूरी हो, तो खिड़कियों को क्रॉस-वेंटिलेशन में थोड़ा नीचे रखें, जिससे केबिन से गर्म हवा निकालने में मदद मिलती है. हालांकि कार के शीशे को ज्यादा नीचे न करें, क्योंकि यह सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है. साथ ही आप कार की खिड़कियों में सनशेड का उपयोग करना भी फायदेमंद होता है.
एसी की करवाएं सर्विस
गर्मी के दिन कार के एसी पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है. इसलिए कार के एयरकंडीशनिंग सिस्टम को समय समय पर सर्विस भी करवाते रहना चाहिए. इसमें समय के साथ साथ कूलेंट लीकेज, धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे एसी की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है. साथ ही समय समय पर खुद भी गाड़ी की सफाई करते रहें.
टायर प्रेशर को रखें मेंटेन
गर्मियों के मौसम में गाड़ी का टायर प्रेशर मेंटेन रखना बहुत जरूरी है. क्योंकि गर्मियों में टायर का प्रेशर, सर्दियों के मुकाबले अलग होता है. गर्मियों में हवा फैलती है, जिस कारण टायर पर अधिक दबाव पड़ता है. इसलिए कार के टायर प्रेशर को वाहन कंपनी के यूजर मैनुअल के अनुसार मेंटेन रखें. इससे गाड़ी का माइलेज भी अच्छा रहता है, और टायर की लाइफ भी बढ़ जाती है.
रेडिएटर की करवाएं सर्विस
गर्मी के मौसम में कोई भी लिक्विड बहुत जल्दी सूखता है. इसलिए गाड़ी में सभी प्रकार के लिक्विड को समय समय पर फीलिंग करवाते रहें. इसमें गाड़ी के इंजन ऑयल और कूलेंट को खासतौर पर रिफिल करवाना चाहिए. साथ ही यदि आपकी कार तीन साल से अधिक पुरानी है, तो गर्मी के मौसम में रेडिएटर की सर्विस भी जरूर कराएं.
करें बैटरी की देखभाल
अत्यधिक गर्मी बैटरी के कारण बैट्री की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है. इस मौसम में अधिकतर लोगों की बैट्री के ओवर चार्ज और कम पॉवर मिलने की शिकायत रहती है. इसलिए बैटरी टर्मिनलों की समय समय पर अच्छी तरह सफाई करते रहें और साथ ही साथ बैटरी में डिस्टिल्ड वॉटर को टॉप-अप कराना न भूलें.
यह भी पढ़ें :- गर्मियों में अपनाएं बाइक राइडिंग के ये टिप्स, हमेशा रहेंगे सुरक्षित
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI