कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कई राज्यों ने लॉकडाउन और आगे बढ़ा दिया है. ऐसे में जब लोग अपने-अपने घरों में हैं तो कार भी पार्किंग में ही खड़ी होगी. इसलिए उसकी देखभाल की जरूरत होगी. यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं, जो आपकी कार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. आइए जानते हैं क्या हैं ये जरूरी टिप्स.
गंदगी जमा न होने देंपहली और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपनी कार को वाश करते रहें और गंदगी जमा नहीं होने दें. अगर आपका कार क्लीनर नहीं आ रहा है, तो आपको इस पहल को खुद करना चाहिए और कार को पूरी तरह से साफ करना चाहिए. एक्सटीरियर को अच्छी तरह से साफ करें और अंदरूनी हिस्से को भी अच्छा स्क्रब दें.
गैराज में पार्क करें कारअगर आपके पास एक गैराज है, तो इसका इस्तेमाल करें. आपकी कार को लंबे समय के लिए इसी में रखना फायदेमंद होगा. गैराज में कार को रखने से उसका पेंट सुरक्षित रहता है और कार बारिश और अन्य बाहरी पदार्थों के संपर्क में नहीं आती है. एक अन्य टिप यह है कि आपकी कार के फ्यूल टैंक को भरना बेहतर होता है, क्योंकि फ्यूल टैंक के अंदर कोई नमी जमा नहीं होगी.
टाइम टू टाइम स्टार्ट करते रहें कारअगर आप अपनी कार का इस्तेमाल कई दिनों तक नहीं करते हैं तो आपकी कार की बैटरी सबसे पहले ख़राब हो सकती है. वैसे आजकल मॉडर्न कारों में इस तरह की समस्या जल्दी से आती नहीं है. लेकिन फिर भी अगर आप अपनी कार को कुछ दिन के गैप में स्टार्ट कर लें या कुछ मीटर चक्कर लगा लें तो यह बेहतर होगा.
टायर का भी रखें खास ध्यानटायर किसी भी कार में अहम रोल निभाते हैं. ऐसे में है अगर आपकी कार कई दिनों तक खड़ी रहती है क्योंकि कार का वजन इसकी हवा खो देता है. गैराज में रखने से पहले और एक बार ड्राइव करने के बाद आप टायर्स में सही मात्रा में हवा भरवा लेनी चाहिए.
हैंडब्रेक की जगह टायर स्टॉपर्स का करें यूजआप हैंडब्रेक को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं और इसके बजाय टायर स्टॉपर्स पर रख सकते हैं. कोशिश करें कि कार को किसी ढलान पर पार्क न करें. लंबे समय तक हैंडब्रेक लगाने से कार को नुकसान हो सकता है. इसके बजाय आप कार को गियर में छोड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें
Tips: कार की बैटरी की बढ़ाना चाहते हैं उम्र तो अपनाएं ये जरूरी पांच टिप्स
Car Tips: गर्मियों में ऐसे करेंगे AC की केयर तो नहीं होगी परेशानी, कूलेंट को लेकर भी जानें खास बातें
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI