कार चलाते समय स्टियरिंग व्हील पर हमारी पकड़ सबसे महत्वपूर्ण होती है. सड़क पर अचानक कोई वाहन सामने आ जाए, तेज मोड़ लेना या इमरजेंसी ब्रेक लगाना हो, ऐसे समय में स्टियरिंग पर मजबूत ग्रिप बेहद जरूरी होती है. यही वजह है कि कई लोग स्टियरिंग पर कवर लगाते हैं. स्टियरिंग कवर सिर्फ कार की खूबसूरती बढ़ाने वाला एक्सेसरी नहीं है, बल्कि सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाने में मदद कर सकता है.
स्टियरिंग व्हील पर लंबे समय तक हाथ रहने से हथेलियों में पसीना आना आम बात है. खासकर गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से स्टियरिंग की सतह चिकनी हो सकती है और हाथ अचानक फिसलने का खतरा रहता है. ऐसे में मोड़ लेते समय या किसी स्थिति में चालक का नियंत्रण बिगड़ा सकता है. अच्छी क्वालिटी का स्टियरिंग कवर हाथों को बेहतर पकड़ देता है और पसीने के कारण होने वाली फिसलन को कम कर करने में मदद करता है.
पसीने और फिसलन से मिलती है राहत
गर्म मौसम में लंबे समय तक कार चलाने से हथेलियों में पसीना आना आम बात है. इससे कई लोगों की स्टीयरिंग पर पकड़ कमजोर हो जाती है, खासकर अचानक ब्रेक लगाने या तेज मोड़ लेने की स्थिति में हाथ फिसलने का खतरा बढ़ जाता है. अच्छी गुणवत्ता वाला ग्रिप वाला कवर हथेलियों और स्टीयरिंग के बीच फ्रिक्शन बढ़ा देता है, जिससे पकड़ बेहतर बनी रहती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी कवर सुरक्षा बढ़ा देता है. बहुत चिकना, ढीला या जरूरत से ज्यादा मोटा कवर खतरा बढ़ा सकता है.
सर्दी में भी उपयोगी होता है कवर
ठंड के मौसम में स्टीयरिंग व्हील काफी ठंडा हो जाता है. ऐसे में कवर हाथों को सीधे ठंडी सतह के संपर्क से बचाता है. इससे ड्राइवर को शुरुआती समय में स्टीयरिंग पकड़ने में अधिक आराम मिल सकता है. आरामदायक पकड़ का फायदा यह है कि ड्राइवर का ध्यान बार-बार भटकने के बजाय सड़क और ट्रैफिक पर रहता है.
यह भी पढ़ें: आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
सही फिटिंग सबसे ज्यादा जरूरी
स्टीयरिंग कवर खरीदते समय सबसे महत्वपूर्ण बात उसका सही आकार है. कवर स्टीयरिंग पर बिल्कुल फिट होना चाहिए. अगर वह ढीला है और स्टीयरिंग घुमाते समय अपनी जगह से खिसकता है तो यह गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. अगर किसी मोड़ पर ड्राइवर को स्टीयरिंग तेजी से घुमाना पड़ा और कवर हाथ के साथ घूमने के बजाय थोड़ा खिसक गया, तो ऐसी स्थिति में स्टीयरिंग पर नियंत्रण नहीं मिल पाएगा. इसलिए सिर्फ डिजाइन देखकर कवर खरीदने के बजाय कार के स्टीयरिंग के आकार और कवर की फिटिंग पर ध्यान देना चाहिए.
एयरबैग वाली कारों में सावधानी जरूरी
आधुनिक कारों के स्टीयरिंग व्हील में ड्राइवर एयरबैग लगा होता है. इसलिए स्टीयरिंग के बीच वाले एयरबैग मॉड्यूल को ढकने, उसमें बदलाव करने या ऐसे एक्सेसरी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए जो एयरबैग में बाधा डाल सकता हो. किसी भी एक्सेसरी को कार निर्माता की सुरक्षा संबंधी सलाह के अनुरूप ही इस्तेमाल करना बेहतर है. वहीं स्टीयरिंग कवर पर समय के साथ पसीना, धूल और तेल जमा हो जाता है. इसलिए कवर की नियमित सफाई जरूरी है. अगर कवर घिस गया है, फट गया है या ढीला पड़ने लगा है, तो उसे बदल देना भी बेहतर होता है. हालांकि स्टीयरिंग कवर ही केवल सुरक्षा का विकल्प नहीं है. सुरक्षित स्पीड, सीट बेल्ट का इस्तेमाल, दोनों हाथों से उचित पकड़, सड़क पर ध्यान और वाहन की सर्विसिंग भी बहुत ज्यादा जरूरी होती है.
यह भी पढ़ें: कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI