गर्मी के मौसम में कार सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी बेहद ज्यादा गर्म हो जाती है. जब कार धूप में खड़ी होती है, तो उसके अंदर का टेम्परेचर नॉर्मल से कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप कुछ खास चीजें कार के अंदर छोड़ देते हैं, तो वे आग लगने या विस्फोट का कारण बन सकती हैं. ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किन चीजों को कार के अंदर नहीं रखना चाहिए?
इन चीजों को कार के अंदर बिल्कुल न रखें
- आमतौर पर आप अपने चश्मे को डैशबोर्ड पर रख देते हैं, लेकिन चश्मे का लेंस धूप को एक जगह इकट्ठा कर देता है, जिस तरह मैग्नीफाइंग ग्लास काम करता है. इससे सीट या कागज जैसी चीजों में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.
- इसी तरह डियोड्रेंट या परफ्यूम की बोतल भी कार में रखना खतरनाक हो सकता है. इनमें अल्कोहल होता है, जो गर्मी में फैलता है और जल्दी आग पकड़ सकता है. ज्यादा टेम्परेचर में यह बोतल फट भी सकती है, जिससे आग लगने का जोखिम बढ़ जाता है.
- तीसरी चीज लाइटर को कार में छोड़ना बहुत बड़ी गलती हो सकती है. गर्मी में कार के अंदर का तापमान इतना बढ़ जाता है कि लाइटर फट सकता है और तुरंत आग लग सकती है.
- इसके अलावा मोबाइल फोन, पावर बैंक या अन्य बैटरी वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जोखिम भरे होते हैं. ज्यादा गर्मी में इनकी बैटरी ओवरहीट होकर फट सकती है या आग पकड़ सकती है.
- एक और चीज आपके लिए रखना सही नहीं है और वो पानी की बोतल है. ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक या कांच की बोतल धूप को लेंस की तरह फोकस कर सकती है. इससे कार के अंदर किसी ज्वलनशील चीज पर गर्मी फोकस होकर आग लग सकती है.
यह भी पढ़ें:-
Best EV Under 10 Lakh: कम बजट में EV खरीदना है? 10 लाख के अंदर मिलेंगी ये शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI