जब कोई कार 2 लाख किलोमीटर चल चुकी होती है, तो उसका इंजन पहले जैसा नया नहीं रहता. इस समय इंजन के कई पार्ट्स घिस चुके होते हैं और अगर सही देखभाल न की जाए तो गाड़ी जल्दी खराब हो सकती है, लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर आप सही तरीके से मेंटेनेंस करें, तो आप अपनी कार की लाइफ आसानी से 3 लाख किलोमीटर या उससे ज्यादा तक बढ़ा सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि आप समय पर सर्विस कराएं और कुछ खास बातों का ध्यान रखें.

Continues below advertisement

समय पर इंजन ऑयल और फिल्टर बदलें

इंजन की लंबी लाइफ के लिए सबसे जरूरी है सही समय पर इंजन ऑयल बदलना. 2 लाख किमी के बाद इंजन ज्यादा घिसता है, इसलिए साफ और अच्छा ऑयल बहुत जरूरी हो जाता है. हर 5,000 से 7,000 किमी पर इंजन ऑयल बदलना बेहतर रहता है. साथ ही ऑयल फिल्टर भी बदलना चाहिए ताकि इंजन में गंदगी न जाए. अगर आप अच्छा क्वालिटी का ऑयल इस्तेमाल करते हैं, तो इंजन स्मूथ चलता है और जल्दी खराब नहीं होता.

कूलिंग सिस्टम का रखें खास ध्यान

इंजन को ठंडा रखना बहुत जरूरी है, खासकर जब गाड़ी ज्यादा चल चुकी हो. रेडिएटर, कूलेंट और पाइप्स की नियमित जांच करें. अगर कूलेंट पुराना हो गया है, तो उसे तुरंत बदल दें. ओवरहीटिंग इंजन के लिए सबसे बड़ा खतरा होती है और इससे इंजन जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए कूलिंग सिस्टम को नजरअंदाज न करें.

Continues below advertisement

स्पार्क प्लग और इंजेक्टर की सफाई

पुरानी गाड़ियों में स्पार्क प्लग और फ्यूल इंजेक्टर गंदे हो जाते हैं. इससे इंजन की परफॉर्मेंस कम हो जाती है और माइलेज भी गिरता है. समय-समय पर इन्हें साफ करवाना या बदलना जरूरी है. इससे इंजन की पावर बनी रहती है और गाड़ी स्मूथ चलती है.

ड्राइविंग स्टाइल में करें बदलाव

अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार ज्यादा चले, तो आपको अपने ड्राइविंग तरीके पर भी ध्यान देना होगा. तेज एक्सीलरेशन, अचानक ब्रेक और ज्यादा स्पीड से बचें. धीरे और आराम से गाड़ी चलाने से इंजन पर कम दबाव पड़ता है और उसकी लाइफ बढ़ती है.

छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें

अगर इंजन से कोई अजीब आवाज आ रही है या गाड़ी ठीक से पिकअप नहीं ले रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें. छोटी समस्या को समय पर ठीक कराने से बड़ी खराबी से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: EV सेगमेंट में टक्कर: Vinfast, Mahindra या Clavis, किसकी परफॉर्मेंस है सबसे दमदार?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI