आज के समय में कार चलाना एक जरूरी स्किल बन गया है, लेकिन शुरुआत में यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है. कई लोगों को एक्सीडेंट का डर रहता है या फिर गाड़ी कंट्रोल करने में परेशानी होती है. हालांकि, अगर सही तरीके से और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर ड्राइविंग सीखी जाए तो यह काम काफी आसान हो जाता है और धीरे-धीरे कॉन्फिडेंस भी बढ़ने लगता है.
कार चलाना सीखते समय सबसे पहले अपनी कार को अच्छी तरह समझना जरूरी होता है. आपको यह पता होना चाहिए कि क्लच, ब्रेक, एक्सीलेटर, गियर, स्टीयरिंग और इंडिकेटर कैसे काम करते हैं, क्योंकि यही ड्राइविंग के बेसिक कंट्रोल होते हैं. इसके बाद कार के फीचर्स जैसे AC, हीटर या अन्य टेक्नोलॉजी को भी समझ लेना चाहिए, ताकि ड्राइव करते समय कोई परेशानी न हो.
किन टिप्स के बारे में जानना जरूरी?
- ड्राइविंग शुरू करने से पहले सही सीटिंग पोजीशन रखना भी बेहद जरूरी है, जिससे आप आराम से पैडल दबा सकें और सड़क साफ दिखाई दे. इसके साथ ही मिरर सही तरीके से सेट करना चाहिए, ताकि पीछे और साइड का व्यू भी साफ दिखे. इसके अलावा स्टीयरिंग को सही तरीके से पकड़ना भी जरूरी होता है.
गाड़ी सीखते वक्त आपको हमेशा अपने दोनों हाथ स्टीयरिंग पर रखने चाहिए. गियर बदलते वक्त या अन्य कंट्रोल्स को ऑपरेट करने के बाद दोबारा अपने हाथों को स्टीयरिंग व्हील पर रखने चाहिए.
गाड़ी चलाते समय सामने देखने के साथ-साथ लेफ्ट और राइट रियर व्यू मिरर पर भी ध्यान देना जरूरी है. इससे आपके पीछे से आ रही गाड़ियों पर आपकी नजर लगातार बनी रहेगी. जिससे एक्सीडेंट होने की आशंका कम हो जाएगी.
आमतौर पर दोनों हाथों को 9 और 3 बजे की पोजीशन पर रखना बेहतर माना जाता है. इससे कार पर अच्छा कंट्रोल मिलता है. ड्राइविंग करते समय हमेशा सीट बेल्ट पहननी चाहिए, क्योंकि यह आपकी सेफ्टी के लिए बेहद जरूरी है.
- शुरुआत में हमेशा खाली और सेफ्टी जगह पर प्रैक्टिस करनी चाहिए, जहां ट्रैफिक कम हो, ताकि बिना डर के गाड़ी चलाना सीखा जा सके. धीरे-धीरे क्लच और एक्सीलेटर का बैलेंस बनाना सीखना चाहिए, ताकि गाड़ी बंद न हो और झटके भी न आएं. शुरुआत में कम स्पीड और पहले-दूसरे गियर में ही ड्राइव करना बेहतर रहता है.
यह भी पढ़ें:-
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI