Car Care: गर्मी ने अपना मिजाज दिखाना शुरू कर दिया है. अब धूप में पार्क करने पर गाड़ियां तपने लगीं हैं. जिसके चलते हमारी शुरू होने वाली मंगल यात्रा, टेंशन वाली यात्रा से शुरू होती है. लेकिन अगर आप कुछ स्मार्ट ट्रिक्स को फॉलो कर लें, तो आप इनसे काफी हद तक बच सकते हैं.

स्मार्ट शेड

कार से कहीं भी आते-जाते वक्त या वैसे भी अगर आपको अपनी कार धूप में खड़ी करनी पड़ती है, तो आपको विंडशील्ड पर लगाने वाला शेड गाड़ी में रखना चाहिए. धूप में कार पार्क करते समय कार का बोनट सूरज की तरफ करके इसे विंडशील्ड पर लगा दें. जिससे कार का पूरा इंटीरियर कवर हो जायेगा और केबिन में होने वाली गर्मी में काफी हद तक कमी आ जाएगी.

शीशों को कर दें थोड़ा सा डाउन

धूप में कार पार्क करते समय कार के कोई भी दो शीशों को 1-2 सेंटीमीटर डाउन कर दें, ताकि कार के केबिन में बाहर की हवा का फ्लो बना रहे, जिससे केबिन कम गरम हो.

स्टीयरिंग को ऐसे करें ठंडा

धूप में कार पार्क होने की वजह से अगर कार की स्टीयरिंग, गियर लिवर और सीट्स ज्यादा गरम हो गयीं हैं, तो हल्की भीगी टॉवल को कुछ समय के लिए स्टीयरिंग, गियर लिवर और सीट्स पर डाल दें. इससे कुछ ही समय में टेम्प्रेचर डाउन हो जायेगा और आप अपनी कार लेकर निकल सकेंगे.

बड़े काम आती है कॉटन शीट्स

अगर आपके पास कार को पार्क करने के लिए छांव वाली जगह नहीं है और आपकी कार ज्यादातर धूप में पार्क होती है. तब आप हलके कलर वाली कॉटन शीट को पूरे केबिन में अच्छे से फैला दें. इससे शीट्स कम हीट होंगी और ख़राब होने से भी बच जाएंगी.

सोलर फैन का प्रयोग करें

अगर आपकी कार में रियर एसी वेंट्स नहीं हैं, तब सोलर फैन आपके लिए बड़े काम की चीज हो सकती है. इसे कहीं भी शीशे पर सेट कर सकते हैं, जो हवा को अच्छे तरीके से सर्कुलेट करने के काम आता है.

यह भी पढ़ें- Tork Kratos: 180 किमी की जबरदस्त रेंज के साथ आती है ये इलेक्ट्रिक बाइक, रिवोल्ट आरवी400 से होता है मुकाबला


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI