जब आप गाड़ी खरीदने के लिए मोटा पैसा खर्च करते हैं तो आपको गाड़ी में लग्जरी फीचर्स भी मिलते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही लग्जरी फीचर्स काफी डिमांड में है और वह गाड़ी में कैप्टन सीट्स का है. यह कैप्टन सीट्स आपको बड़ी एसयूवी या एमपीवी में ही मिलता है. लेकिन ऐसा देखा जाता है कि कई बार छोटी हैचबैक कार चलाने वाले लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या वे अपनी गाड़ी में पीछे वाली बेंच सीट को हटाकर कैप्टन सीट्स लगवा सकते हैं या नहीं.

Continues below advertisement

अगर आप भी अपनी छोटी कार में ऐसा बदलाव कराने की सोच रहे हैं तो इसके पीछे की पूरी सच्चाई और चुनौतियों को जान लेना बेहद जरूरी है. इस खबर में हम आपको इसी से जुड़ी सभी अहम बातें बहुत ही आसान भाषा में बताने जा रहे हैं.

कैप्टन सीट्स लगवाने की बड़ी चुनौतियां

बता दें कि हैचबैक कारों का केबिन स्पेस लंबाई और चौड़ाई दोनों मामलों में काफी छोटा होता है. जबकि कैप्टन सीट्स शेप में काफी बड़ी, चौड़ी और भारी होती हैं. यदि आप इन्हें किसी तरह अपनी छोटी गाड़ी के पिछले हिस्से में फिट करवा भी लेते हैं तो कार का सारा लेगस्पेस और बूट स्पेस पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.

Continues below advertisement

जबकि इसके अलावा हैचबैक गाड़ियों का फर्श और सीट माउंटिंग पॉइंट्स बेंच सीट के हिसाब से ही डिजाइन किए जाते हैं. वहीं छोटी जगह में सीटों के बड़े साइज के चलते यात्रियों को बैठने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

सेफ्टी से भी होता है समझौता

वहीं कार कंपनियां अपनी गाड़ियों की ओरिजिनल सीटों का क्रैश-टेस्ट करवाती हैं. ताकि दुर्घटना के समय यात्रियों को पूरी सुरक्षा मिल सके. बाहर से किसी लोकल बाजार में कैप्टन सीट्स मॉडिफाई करवाकर लगवाने से गाड़ी की ओरिजिनल सेफ्टी पूरी तरह से खतरे में पड़ जाती है. एक्सीडेंट या जोरदार टक्कर के दौरान ये मॉडिफाइड सीटें अपनी जगह से उखड़ सकती हैं.

जिससे अंदर बैठे लोगों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. वहीं इसके अलावा इन सीटों के साथ मिलने वाली सीट बेल्ट का एंगल और फिटिंग भी पूरी तरह बिगड़ जाती है. जो नियमों के हिसाब से भी सही नहीं माना जाता है. बिना किसी आरटीओ अनुमति के इस तरह के बड़े स्ट्रक्चरल बदलाव करना कानूनी रूप से भी परेशानी का सबब बन सकता है.

AI Generated Image

कंफर्ट पाने के कई और हैं तरीके

अगर आप अपनी छोटी हैचबैक कार में बिना किसी बड़े बदलाव के सफर को ज्यादा आरामदायक बनाना चाहते हैं. तो कैप्टन सीट्स लगवाने का जोखिम उठाने के बजाय कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं. आप अपनी गाड़ी की ओरिजिनल बेंच सीटों में ही एक्स्ट्रा कुशनिंग, मेमोरी फोम या आरामदायक सीट कवर लगवा सकते हैं.

जिससे बैठने का अहसास काफी हद शानदार हो जाता है. जबकि इसके अलावा लंबे सफर के दौरान पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम के लिए अच्छी क्वालिटी का सेंटर आर्मरेस्ट और एडजेस्टेबल हेडरेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये छोटे बदलाव आपकी कार के इंटीरियर को बिना नुकसान पहुंचाए सफर को काफी हद तक आरामदायक बना देते हैं.

समझदारी भरा फैसला

बता दें कि छोटी हैचबैक कारों में लग्जरी कैप्टन सीट्स लगवाना सुनने में जितना सही लगता है असल जिंदगी में यह तकनीकी और सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल भी सही फैसला नहीं है.

क्योंकि इससे न केवल गाड़ी की बॉडी कमजोर होती है बल्कि परिवार की सुरक्षा भी दांव पर लग जाती है. इसलिए समझदारी इसी में है कि छोटी कारों में कैप्टन सीट्स का जोखिम उठाने के बजाय उपलब्ध स्पेस के हिसाब से ही अपनी राइड को आरामदायक बनाएं.

यह भी पढ़ें: SUV हो या MPV, फैमिली के लिए ये 4 ऑप्शन दमदार


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI