हमारे देश में पिछले कुछ समय से लग्जरी कारों की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है और इसे देखते हुए कंपनियां भी लग्जरी कार सेगमेंट पर ज्यादा फोकस कर रही हैं. अभी भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में कई लग्जरी कार हैं लेकिन अभी जिसकी चर्चा बहुत ज्यादा चल रही है वह है टोयोटा की वेल्फेयर कार. बता दें कि वेल्फेयर गाड़ी की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है.

Continues below advertisement

लेकिन अब मार्केट में एक ऐसी लग्जरी कार की एंट्री होने जा रही है जो वेल्फेयर को कड़ी टक्कर देने जा रही है. दरअसल हम बात कर रहें हैं कंपनी BYD की जो भारत में अपनी एक बेहद शानदार और लग्जरी कार उतारने की तैयारी कर रही है. चलिए इस खबर में जानतें हैं कि BYD कौन सी प्रीमियम कार लॉन्च करने जा रही है.

Denza करेगी भारत में एंट्री

आपको बता दें कि BYD कंपनी पुरे वर्ल्ड में अपनी एडवांस बैटरी तकनीक और शानदार गाड़ियों के लिए जानी जाती है. भारत में कंपनी पहले से ही Atto 3 और Seal जैसी इलेक्ट्रिक कारें बेच रही है. लेकिन अब कंपनी अपने ग्लोबल पोर्टफोलियो के सबसे प्रीमियम सब-ब्रांड Denza को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है.

Continues below advertisement

इंडिया में इस ब्रांड की बिक्री होने से उन ग्राहकों को एक और बड़ा ऑप्शन मिल जाएगा जो मर्सिडीज, BMW या टोयोटा वेल्फेयर जैसी गाड़ियों के विकल्प की तलाश में रहते हैं. 13 नवंबर को होने वाले इस लॉन्च इवेंट में कंपनी अपनी इस लग्जरी गाड़ी से पर्दा उठाएगी और बताएगी कि यह भारतीय बाजार के लिए कितनी खास होने वाली है.

यह भी पढ़ें: कार में कैसे काम करेगा AEBS सिस्टम, 2030 से लागू करने जा रही सरकार?

वेल्फेयर को मिलेगी टक्कर

जानकारी दें दे कि टोयोटा वेल्फेयर को भारत में लग्जरी एमपीवी का किंग माना जाता है. जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये से शुरू होती है. इसके अंदर मिलने वाली एयर-लाइन जैसी रीक्लाइनर सीट्स, बड़ा स्पेस और शानदार कंफर्ट इसे बिजनेसमैन और फिल्मी सितारों की पहली पसंद बनाते हैं.

लेकिन अब BYD का जो Denza ब्रांड भारत आ रहा है उसकी गाड़ियां ठीक इसी सेगमेंट को टारगेट करती हैं. Denza D9 एक ऐसी लग्जरी एमपीवी है जो कंफर्ट, स्पेस और हाई-टेक फीचर्स के मामले में वेल्फेयर को कड़ी टक्कर देती है. Denza D9 में मिलने वाली कैप्टन सीट्स, मसाज फंक्शन, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और शानदार पैनोरमिक सनरूफ यात्रियों को बेहतरीन अनुभव कराते हैं. जिसके चलते ऑटो एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि इसके आने से टोयोटा की टेंशन काफी बढ़ने वाली है.

दमदार फीचर्स से लैस केबिन

BYD डेंजा कार केबिन के अंदर कई बड़ी डिजिटल टचस्क्रीन दी जाती हैं जिन पर ड्राइवर और पैसेंजर दोनों अपनी जरूरत के हिसाब से एंटरटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल को मैनेज कर सकते हैं. जबकि गाड़ी के बैठने वाले वीआईपी मेहमानों के लिए अलग से एंटरटेनमेंट स्क्रीन, फोल्डिंग टेबल्स और रेफ्रिजरेटर जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं. इसके अलावा सेफ्टी के लिहाज से इसमें ADAS, एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर दिया जाता है.

क्या होगी कीमत?

बता दें कि BYD की यह कार बेहद ही लग्जरी होने वाली है जिसके चलते इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होने की उम्मीद है. हालांकि कीमत का खुलासा 13 नवंबर को लॉन्च के समय ही किया जाएगा. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कार की कीमत करोड़ रुपये से ऊपर ही रहने वाली है. जबकि कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि इसकी कीमत  टोयोटा की वेल्फेयर जितनी भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI