लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू भारत में अपनी मजबूत पकड़ करने के लिए जमकर तैयारी कर रही है. जबकि भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए कंपनी अब अपने मॉडल्स को ज्यादा स्पेसियस और किफायती बनाने पर काम कर रही है. इसी रणनीति के तहत बीएमडब्ल्यू ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान i5 का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन अनवील किया है.
बता दें कि, इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे अब सीबीयू के बजाय सीधे भारत के चेन्नई स्थित प्लांट में ही असेंबल किया जाएगा. लोकल असेंबली होने की वजह से कार की लागत काफी कम हो जाएगी. जिससे कंपनी इसकी कीमत को बहुत प्रतिस्पर्धी रखने में कामयाब होगी. यह बीएमडब्ल्यू की ओर से भारतीय बाजार में असेंबल की जाने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक कार बनने जा रही है जो लग्जरी ईवी सेगमेंट में एक बड़ा फेरबदल कर सकती है.
669 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज
बता दें कि, नई बीएमडब्ल्यू i5 LWB में कंपनी ने 81.6 kWh क्षमता का बड़ा और पावरफुल बैटरी पैक दिया है. सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आने वाली यह सेडान एक बार फुल चार्ज करने पर पूरे 669 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है.
इतनी लंबी रेंज मिलने के बाद चालकों को बार-बार चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की बिल्कुल भी चिंता नहीं रहेगी. कंपनी ने इसमें रियर एक्सल एयर सस्पेंशन का फीचर भी जोड़ा है. जो भारतीय सड़कों के गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों के झटकों को पूरी तरह से सोख लेता है. इसके साथ ही भारतीय रास्तों की चुनौतियों को देखते हुए इस इलेक्ट्रिक कार का ग्राउंड क्लीयरेंस भी पहले के मुकाबले थोड़ा बढ़ा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
1 करोड़ से कम होगी कीमत
बता दें कि, पुराने इम्पोर्टेड स्टैंडर्ड व्हीलबेस वर्जन की तुलना में इस नए लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल में पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए काफी ज्यादा नी-रूम और लेगरूम का इंतजाम किया गया है. केबिन के अंदर मिलने वाला लग्जरी का अहसास और कंफर्ट लेवल इसे सीधे तौर पर बिजनेस क्लास राइड बनाता है.
जहां पुराना मॉडल काफी महंगा पड़ता था वहीं अब असेंबल होने वाले मॉडल की कीमत 1 करोड़ रुपये के अंदर रखे जाने की उम्मीद है. यानी ग्राहक कम कीमत में पहले से कहीं ज्यादा स्पेस, प्रीमियम फीचर्स और दमदार रेंज का लुत्फ उठा सकेंगे. यह कार मार्केट में अपने पेट्रोल-डीजल LWB मॉडल्स के साथ बेची जाएगी.
BMW X1 LWB का रहेगा जलवा
बता दें कि, इलेक्ट्रिक सेडान के साथ-साथ बीएमडब्ल्यू ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी एंट्री-लेवल SUV X1 का LWB पेट्रोल मॉडल भी 49.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर दिया है. इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 156 बीएचपी की पावर जनरेट करता है.
इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का व्हीलबेस भी 108mm बढ़ा दिया गया है. जिससे इसका रियर सीट स्पेस पहले से काफी ज्यादा आरामदायक हो गया है. अपने सेगमेंट में X1 LWB इकलौती ऐसी कार बन गई है जो इतने लंबे व्हीलबेस और प्रीमियम केबिन स्पेस के साथ ग्राहकों को लुभा रही है.
दिख सकता है बड़ा उछाल
जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय बाजार में पिछले कुछ समय से लॉन्ग व्हीलबेस यानी ज्यादा रियर-सीट स्पेस वाली गाड़ियों की मांग में भारी इजाफा देखा गया है. बीएमडब्ल्यू के ये दोनों नए कदम कंपनी की सेल्स ग्रोथ को नया पंख देने वाले साबित हो सकते हैं.
एक तरफ जहां X1 LWB पहली बार लग्जरी एसयूवी खरीदने वाले ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी. वहीं i5 LWB इलेक्ट्रिक सेगमेंट में उन लोगों की पहली पसंद बनेगी जो ड्राइवर-ड्रिवन कार की तलाश में हैं और पर्यावरण के प्रति जागरूक भी हैं. इन दोनों गाड़ियों के दम पर बीएमडब्ल्यू आने वाले समय में अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती देने जा रही है.
यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI