हमारे देश में अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने जा रही है और अब इसे शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है. जिसके चलते अब ऑटोमोबाइल कंपनियां नए-नए ऑफर देना स्टार्ट करने लगी हैं. इस बीच अब खबर आ रही है कि पॉपुलर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी सबसे सफल और युवाओं की चहेती पल्सर सीरीज पर एक धमाकेदार फेस्टिव ऑफर का ऐलान किया है. अगर आप इस सीजन अपने लिए एक नई, स्टाइलिश और दमदार स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे सही मौका है.

Continues below advertisement

बता दें कि कंपनी अपनी सभी पल्सर रेंज पर 12,000 रुपये तक के डिस्काउंट दे रही है. यह स्पेशल डिस्काउंट देश भर के सभी ऑथराइज्ड बजाज डीलरशिप पर स्टार्ट हो चुका है और इसका फायदा सीमित समय के लिए ही उठाया जा सकता है. चलिए जानतें हैं बाइक खरीदते समय कैसे ऑफर ले सकते हैं और कितने तक का पूरा फायदा मिल रहा है.

मिल रहे हैं ये बड़े फायदे

बता दें कि बजाज कंपनी ने इस फेस्टिव बेनिफिट पैकेज में ग्राहकों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा है. क्योंकि इस ऑफर के तहत बाइक की खरीद पर आकर्षक कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. जबकि इसके अलावा यदि कोई ग्राहक फाइनेंस या लोन के जरिए बाइक खरीदना चाहता है. तो उसे वाहन लोन पर जीरो प्रोसेसिंग फीस की सुविधा मिल रही है.

Continues below advertisement

केवल इतना ही नहीं कंपनी बाइक के साथ 5 मुफ्त सर्विसेज का लाभ भी दे रही है. जिससे शुरुआती रखरखाव का खर्च बिल्कुल शून्य हो जाता है. हालांकि मिलने वाले फायदों की कुल रकम आपके शहर और चुने गए मॉडल के आधार पर थोड़ी अलग हो सकती है.

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: 3.70 लाख रुपये की कार, 33km माइलेज, बनी लोगों की पहली पसंद

सभी पल्सर मॉडल पर लागू है यह ऑफर

जानकारी दें दे कि यह फेस्टिव डिस्काउंट किसी एक या दो मॉडल तक सीमित नहीं है बल्कि यह पूरी पल्सर सीरीज पर लागू किया गया है. एंट्री-लेवल कम्यूटर स्पोर्ट्स बाइक पल्सर 125 से लेकर इस लाइनअप की सबसे ताकतवर फ्लैगशिप बाइक पल्सर NS400Z तक सभी मॉडल्स पर ऑफर्स की बरसात हो रही है.

जबकि इसके अलावा पल्सर NS125, पल्सर 150, N160 S/SS, NS160, NS200, N250 और P220F जैसे तमाम लोकप्रिय ऑप्शन इस दायरे में आते हैं. सबसे ज्यादा 12,000 रुपये तक के कुल फायदे का लाभ इसकी पावरफुल बाइक पल्सर NS400Z पर मिल रहा है. जिसमें 40 पीएस की दमदार पावर और कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं.

AI Generated Image

पहले से दमदार हुई पल्सर

वहीं यह भी बता दें कि बजाज ने हाल ही में अपनी पुरानी और भरोसेमंद पल्सर सीरीज को नए जमाने की इंटेलिजेंट तकनीक से लैस कर दिया है. कंपनी ने पल्सर 125 और पल्सर 150 जैसे मॉडल्स में भी अब गूगल मैप्स कनेक्टिविटी के साथ 5-इंच का आधुनिक टीएफटी कंसोल देना शुरू कर दिया है.

जबकि इसके अलावा राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रॉल टेक और बेहतर मोनोशॉक सस्पेंशन जैसे फीचर्स ने इन गाड़ियों के राइडिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल दिया है. स्पोर्टी लुक और बेहतरीन माइलेज का यह कॉम्बो युवाओं को खूब पसंद आ रहा है.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप इस फेस्टिव ऑफर का लाभ उठाने चाहते हैं और पल्सर घर लाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है. बाइक खरीदने से पहले अपने नजदीकी बजाज शोरूम पर जाकर मॉडल-वार ऑफर्स की सटीक जानकारी जरूर प्राप्त कर लें.

क्योंकि अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से डीलर स्तर पर मिलने वाले कैश बेनिफिट्स में थोड़ा बदलाव हो सकता है. बिना देर किए इस सीमित समय के ऑफर का लाभ उठाएं और अपने सफर को शानदार बनाएं.

यह भी पढ़ें: Duster Hybrid से Bayon तक, इस महीने आएंगी ये 8 नई कारें


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI