नई दिल्ली: हममें से काफी लोग ऐसे हैं जिन्हें रात में लंबी दूरी के लिए गाड़ी चलानी पड़ती है, लेकिन जरा सी लापरवाही न सिर्फ आपके सफर का मजा खराब कर सकती है बल्कि जानलेवा भी हो सकती है. ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
रिफ्लेक्टिव टेप का करें इस्तेमाल
सबसे पहले तो अपनी गाड़ी में रिफ्लेक्टिव टेप लगाना शुरू कर दें. क्योंकि रात में यह बेहद मददगार साबित होती है, क्योंकि जैसे ही इस टेप पर गाड़ी कीलाइट पड़ती है यह चमकने लगती है जिसकी वजह से पीछे से या सामने से आ रहे वाहन को आपकी गाड़ी का पता चल जाता है.
अकेले यात्रा करने से बचें
रात में अगर लंबे सफ़र पर निकलना हो तो कोशिश कीजिये किसी को अपने साथ ले जायें, सेफ्टी के लिहाज से यह काफी बेहतर साबित होगा, क्योंकि अकेले सफ़र पर यदि कोई एमरजेंसी पड़ी तो आपके लिए दिक्कत हो जाएगी.
पूरी नींद लें
अगर आपको अकेले ही रात में गाड़ी चलानी पड़ जाए तो उससे पहले आप पूरी नींद ले लें. क्योंकि पूरी नींद लेने के बाद सफ़र के दौरान नींद नहीं आती और दुर्घटना के चांस कम होते हैं. क्योंकि सफ़र के दौरान अगर नींद आई तो काफी दिक्कते हो सकती हैं. वैसे भी रात में 3से 5 बजे का समय सबसे ज्यादा खतरनाक इसलिए होता है. यह वह समय होता है जब व्यक्ति पर नींद सबसे ज्यादा हावी होती है.
बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी
सफ़र यदि लम्बा हो तो बीच-बीच में 15 से 30 मिनट का ब्रेक लेना जरूरी होता है. इससे एक तो आपको आराम मिलता है. साथ ही आपकी गाड़ी भी ठंडी हो जाती. आप चाय-कॉफ़ी ले सकते हैं. लेकिन याद रहे बहुत हैवी खाना खा कर गाड़ी चलाने से बचें.
स्पीड पर कंट्रोल
रात में गाड़ी चलाते समय स्पीड कम ही रखें, हाई स्पीड में गाड़ी चालान खतरनाक साबित होई सकता है. कई बार रात में गड्ढे या रोड ब्रेकर दिखाई नहीं देते. ऐसे में अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी स्लिप हो सकती है और चोटें लग सकती हैं.
हाइवे पर ही चलें
रात में गाड़ी चलाते समय हमेशा सिर्फ हाइवे का ही इस्तेमाल करें. हमेशा बिजी रुट से ही जाएं और कोशिश करें कि सिंगल लेन की सड़क का इस्तेमाल ना करें. शॉर्टकट का इस्तेमाल न करें. यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें - Hyundai की नई i20 के लिए अब करना होगा लंबा इंतजार, Maruti Baleno से होगा मुकाबला
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI