नईदिल्ली: अक्सर लोगों की बाइक या स्कूटर बीच रास्ते में ब्रेकडाउन का शिकार हो जाते हैं, जिसकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ जाता है. वाहन के अचानक खराब होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो वाहन के ब्रेकडाउन की समस्या से निजात पाया जा सकता है. यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपने वाहन को  फिट रख सकते हैं.

सर्विसजरूरी

अपनी बाइक/स्कूटर की सर्विस रेगुलर कराएं, ताकि अगर कोई छोटी-मोटी समस्या हो तो आपको पहले ही पता चल जाए. याद रखें सर्विस हमेशा Authorised सर्विससेंटर पर ही करानी चाहिये. लोकल जगह से सर्विस कराने बचना चाहिये. सर्विस के दौरान  इंजन ऑयल बदलना सबसे जरूरी होता है, ताकि इंजन स्मूथ चले. कोशिश कीजिये की हर 1500-2000 किलोमीटर पर बाइक/स्कूटर का इंजन ऑयल चैक करा लें या जब तक इंजन ऑयल कम या काला न पड़ जाए. इसके अलावा बाइक की चेन सेट को चेक करा लें.

एयरफिल्टरकोरखेंसाफ़

गाड़ी में लगे एयर फिल्टर की सफाई बेहद जरूरी होती है, अकसर लोग इसे नजर अंदाज कर जाते हैं जिसकी वजह से इसका असर इंजन की परफॉरमेंस पर पड़ता है. इसलिए समय-समय पर एयर फिल्टर की सफाई जरूरी है.

स्पार्कप्लगचेककरें

अक्सर लोग इंजन में लगे स्पार्क प्लग पर ध्यान नहीं देते, जिसकी वजह से कई बार इंजन के स्टार्ट होने में दिक्कतें आने लगती हैं. इसलिए 1500-2000 किलोमीटर पर स्पार्क प्लग को बदल देना चाहिये.

बैटरीजरूरचैककरें

बाइक हो या स्कूटर समय-समय पर इनकी बैटरी को भी चैक करें. इस बात पर भी ध्यान दीजिये कि कहीं बैटरी में कहीं कोई लीकेज तो नहीं है अगर ऐसा है तो तुरन्त ठीक करा लेना ही बेहतर होता है.

टायरकीदेखभालभीहैजरूरी

हफ्ते में एक बार अपनी बाइक या स्कूटर के दोनों टायर्स में एयर प्रेशर जरूर चेक करें, हवा कम या ज्यादा होने से वाहन की परफॉरमेंस पर बुरा असर पड़ता है. इतना ही नहीं समय-समय पर व्हील बैलेंसिंग कराना भी फायदेमंद रहता है. अगर टायर्स घिस गये हैं या फटने लगे हैं तो तुरंत उन्हें बदलवा लेना चाहिये.

यह भी पढ़ें 

कमाई के मामले में Hyundai Creta ने मचाई धूम, कोरोना काल में बुकिंग हुई 55 हजार

 

Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI