Top Electric Cars: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. इलेक्ट्रिक कार चलाने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. तमाम कंपनियां भी भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रही हैं. लोगों को ये कारें काफी पसंद भी आ रही हैं. आज आपको कुछ ऐसी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं, जो इस वक्त शानदार फीचर्स के साथ बाजार में उपलब्ध हैं.
Tata Tigor EVटाटा की इलेक्ट्रिक कार टिगोर EV को आप एक बार फुल चार्ज करने के बाद 215 किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं. ये इलेक्ट्रिक कार सबसे ज्यादा पॉपुलर है और बजट में फिट बैठ सकती है. इस कार में 21.5 kWh की दमदार बैटरी है, जो 12 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. इस कार की शुरुआती कीमत करीब 13 लाख रुपये है.
Mahindra E-Veritoमहिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार E-Verito एडवांस फीचर्स से लैस है. इस कार को एक बार फुल चार्ज करने पर आप 140 किलोमीटर तक ड्राइव कर सकते हैं. इसमें 21.2 kWh की बैटरी है, जिसे आप करीब 12 घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकते हैं. इस कार की डिजाइन बेहद आकर्षक है. स्पीड के मामले में भी यह कार जबरदस्त है. महिंद्रा की इस कार की शुरुआती कीमत करीब 14 लाख रुपये है.
Hyundai Kona Electric इलेक्ट्रिक कारों के मामले में हुंडई भी काफी जबरदस्त मानी जाती है. हुंडई की Kona Electric कार को एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप 450 किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं. इसमें 39.2 kWh की बेहद दमदार बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस कार को आप महज 7 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं. इसका इंटीरियर और एक्सटीरियर काफी लग्जरी है. इस कार की कीमत अन्य की अपेक्षा ज्यादा है. हुंडई कोना की शुरुआती कीमत करीब 24 लाख रुपये है.
यह भी पढ़ेंः Car Tips: गर्मियों में कार के टायर्स का ध्यान रखना है बेहद जरूरी, जानिए सबकुछ
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI