नईदिल्ली: जिस तरह हम अपने शरीर की सफाई रोजाना करते हैं ठीक उसी तरफ कार की सफाई भी रेगुलर होनी जरूरी है. गंदी कार में बैठना हममें से किसी को भी पसंद नहीं होगा. अक्सर ज्यादा समय तक खड़ी गाड़ी में धूल-मिट्टी जम जाती है जिसकी वजह से गाड़ी की बॉडी को काफी नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए कार को की सही तरीके से सफाई बेहद जरूरी है. अक्सर लोग कार की सफाई करते समय कुछ गलतियां कर देने हैं जिनकी वजह से भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है. यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आपकी कार बिना किसी परेशानी के बेहतर ढंग से साफ़ हो सकेगीऔर हमेशा नई जैसी भी लगेगी.

धूल-मिट्टीकोहटालें

सबसे पहले कार पर लगी धूप मिट्टी को किसी सूखे कपड़े से हल्के हाथों से हटा लें, याद रहे इसके लिए गीले कपडे का इस्तेमाल बिलकुल न करें वरना पेंट पर खरोच आ सकती है.

वॉशिंगपाउडरकाइस्तेमाल नकरें

अक्सर लोग अपनी कार को वॉशिंग पाउडर या वॉशिंग सोप से वॉश करते हैं, जबकि ऐसा बिकुल नहीं करना चाहिये, क्योंकि ऐसा करने से गाड़ी के पेंट को काफी नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए हमेशा  कारों के लिए बनाए गए खास शैम्पू का ही इस्तेमाल करें

जोरसेरगड़करसफाईकरें

कार धोते समय जोर से सफाई करने से बचें खासकर गाड़ी के पेंट पर ऐसा बिलकुल न करें, वरना पेंट को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए सफाई करते समय स्पंज का इस्तेमाल ठीक रहता है. स्पंज को को हल्के हाथों से इस्तेमाल करें.

पानीडालनेकासहीतरीका

पानी से कार धोते समय पानी की धार को सबसे पहले कार के ऊपर मारे ताकि धूल-मिट्टी  नीचे बह जाए.इसके बाद पानी की धार को नीचे की तरफ ले जाएं ताकि गंदगी निकल जाए ऐसा करने से पानी की बचत होगी, और आपका काम जल्दी हो जायेगा.इसके बाद किसी साफ़ कपड़े से पूरी कार को साफ़ कर लें. थोड़ी देर बाद गाड़ी को किसी अच्छी पॉलिश से चमका सकते हैं.  गाड़ी की चमक बरकरार रखने के लिए हर 3 महीने में एक बार पॉलिशिंग जरूरी करनी चाहिये.

यह भी पढ़ें 

ये हैं 199 रुपए वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान्स, फ्री डाटा के साथ मिलते हैं कई फायदे


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI