Ola, Uber और Rapido जैसे राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म्स ने आपके सफर को पहले के मुकाबले बेहद आसान बना दिया है. युवाओं और पार्ट-टाइम जॉब करने वाले लोगों के लिए भी यह एक अच्छा कमाई का साधन है. ऐसे में अगर आप भी इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए कमाई करना चाहते हैं तो आपको ऐसी बाइक चुननी होगी, जो ज्यादा माइलेज देने के साथ ही कम मेंटेनेंस कॉस्ट रखती हो. यहां आपको ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 1 लाख से कम हैं. ये बाइक्स कम पेट्रोल खर्च करती हैं और लंबे समय तक चलती हैं. 

Hero Splendor Plus

आपके लिए पहली बाइक Hero Splendor Plus है, जो भारत की सबसे भरोसेमंद और ज्यादा बिकने वाली बाइक मानी जाती है. इसमें 97cc का इंजन मिलता है और यह लगभग 60–70 kmpl तक का माइलेज देती है. इसकी कीमत भी बजट में रहती है, इसलिए यह कमाई के लिए एक अच्छा विकल्प है. नोएडा में इस बाइक की ऑन-रोड कीमत 91,900 रुपये है. 

Bajaj Platina 100

दूसरी बाइक Bajaj Platina 100 है, जिसे अपने शानदार माइलेज और आरामदायक सीट के लिए जाना जाता है. यह लगभग 70 से 80 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है और लंबे समय तक चलाने पर भी ज्यादा थकान महसूस नहीं होती. इसके साथ ही इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट भी काफी कम है. बजाज प्लेटिना की ऑन-रोड कीमत 81 हजार रुपये है. 

TVS Radeon

तीसरे नंबर पर TVS Radeon का नाम आता है, जिसे मजबूत बॉडी और अच्छी ग्रिप के लिए जाना जाता है. यह करीब 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है और इसकी कीमत भी काफी किफायती है, जिससे यह रोजाना इस्तेमाल के लिए सही ऑप्शन है. इस बाइक की ऑन-रोड कीमत 81 हजार 290 रुपये है. 

Honda Shine 100

इसके अलावा अगला ऑप्शन Honda Shine 100 है. यह बाइक भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है और शहर में चलाने के लिए आरामदायक है. इसका माइलेज करीब 55 से 60 kmpl तक होता है, जिससे यह लगातार कमाई के लिए उपयोगी बनती है. इसकी नोएडा में ऑन-रोड कीमत 77 हजार 570 रुपये है.

TVS Sport 110

अगला नाम TVS Sport 110 का है, जो अपनी बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है. यह लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है और इसकी कीमत भी कम है, जिससे यह बाइक टैक्सी के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है. इसकी नोएडा में कीमत 72 हजार 151 रुपये है.

यह भी पढ़ें:- Best EV Under 10 Lakh: कम बजट में EV खरीदना है? 10 लाख के अंदर मिलेंगी ये शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI