फुल टैंक में दौड़ती है 700 किमी से ज्यादा, इस सस्ती बाइक की खूब हो रही सेल, जानें कीमत
Bajaj Platina Sales Report: बजाज प्लेटिना 100 में कंपनी ने 102 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 7.9 पीएस की मैक्स पावर के साथ 8.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

Bajaj Platina 100 Sales Report: बजाज की मोटरसाइकिल प्लेटिना अपने सेगमेंट में बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है. पिछले महीने इस बाइक को 28 हजार से ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा है. सालाना आधार पर बात की जाए तो प्लेटिना की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है. आइए इस बाइक की कीमत, माइलेज और स्पेसिफिकेन्स के बारे में जानते हैं.
क्या है गाड़ी की कीमत?
पिछले महीने बजाज प्लेटिना को 27 हजार 919 नए ग्राहकों ने खरीदा है. बजाज प्लेटिना 100 की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 68 हजार रुपये है. वहीं बाजार में यह बाइक होंडा शाइन (Honda Shine), टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sports) और हीरो स्पलेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) जैसी बाइक्स को सीधी टक्कर देती है. वहीं यह देश की बेहतरीन माइलेज बाइक्स में से एक है.
प्लेटिना 110 की कीमत की बात करें तो यह 71,558 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसकी ऑन-रोड कीमत वेरिएंट और शहरों के आधार पर अलग देखने को मिल सकती है.
Bajaj Platina 100 का इंजन और पावर
बजाज प्लेटिना 100 में कंपनी ने 102 सीसी का इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 7.9 पीएस की मैक्स पावर के साथ 8.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ इस बाइक का वजन करीब 117 किलोग्राम है. इस बाइक में ड्रम ब्रेक दिए हुए हैं. साथ ही इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया हुआ है. साथ ही बाइक में डीआरएल, स्पीडोमीटर, फ्यूल गॉज, टैकोमीटर, एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम और 200 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिल जाता है.
Bajaj Platina का माइलेज
बजाज की इस बाइक को शानदार माइलेज के लिए जाना जाता है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इसे एक बार फुल कराने पर यह 700 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है.
यह भी पढ़ें:-
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























