दिग्गज टू-व्हीलर्स कंपनी Bajaj के पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak को भारत में खूब प्यार मिल रहा है. कंपनी ने इस स्कूटर की इस साल जुलाई में 730 यूनिट्स की सेल की. पिछले साल के मुकाबले जुलाई महीने में यह किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे ज्यादा सेल है. साल 2020 के जुलाई महीने में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के महज 31 यूनिट्स ही सेल हुए थे. पिछले साल जुलाई की तुलना में इस साल जुलाई में इसकी बिक्री में 2255 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं अगर इस साल जून की बात करें तो इस महीने में इसकी बिक्री 61.50 फीसदी तक बढ़ी है. इस महीने में बजाज चेतक के कुल 452 यूनिट्स की सेल की गई है.
इतनी है कीमतBajaj Chetak बजाज चेतक के बेस वेरिएंट की कीमत 1,42,988 रुपये है, जबकि इसके टॉप प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 1,44,987 रुपये है. वहीं बेंगलुरु में भी बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप इतनी ही कीमत देकर खरीद सकेंगे.
95 किलोमीटर की देता है रेंजBajaj Chetak मार्केट में दो वेरिएंट्स में अवेलेबल है, जिसमें Urban और Premium वेरिएंट्स शामिल हैं. एक बार चार्ज करने पर ये 95 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है. वहीं ईको मोड में ये 85 किलोमीटर तक की रेंज देता है.
रियल टाइम में मिलेगी जानकारीबजाज चेतक में खास की-लेस फीचर दिया गया है. इसकी मदद से आप बिना चाबी के भी स्कूटर स्टार्ट कर सकेंगे. आपकी जेब में अगर इसकी चाबी है तो आपको सिर्फ एक बटन दबाना पड़ेगा और स्कूटर स्टार्ट हो जाएगा. इस स्कूटर में रेट्रो लुक के साथ राउंड DRL दिए गए हैं. आप इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट भी कर सकते हैं, जहां रियल टाइम में सारी जानकारी मिल सकेगी.
5 घंटे में होगा फुल चार्जBajaj Chetak में दो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. एक City मोड और एक Sport मोड. इसमें 4.1 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 16 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है. चेतक का इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दिया गया है. सिर्फ एक घंटे में ये 25 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है, जबकि पांच घंटे में ये स्कूटर फुल चार्ज हो जाएगा.
इनसे है मुकाबलाइंडियन मार्केट में Bajaj Chetak का मुकाबला TVS iQube और Ather 450X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से है. टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी बाजार में अच्छी डिमांड है. देखना होगा कि चेतक इन स्कूटर्स को कैसे टक्कर देता है.
ये भी पढ़ें
Yamaha MT-15 MotoGP बाइक स्पोर्ट्स लुक और दमदार इंजन के साथ भारत में हुई लॉन्च, इससे होगी टक्कर
Bike Tips: पेट्रोल के महंगे दाम से राहत दिलाएंगे ये टिप्स, जानिए कैसे बढ़ेगा माइलेज
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI