भारतीय ऑटो मार्केट में हाल ही में एक बड़ी लॉन्चिंग की गई है. दरअसल, ओमेगासीकीमोबिलिटी ने दुनिया का पहला ऑटोनॉमसइलेक्ट्रिकथ्री-व्हीलर 'स्वयंगति' लॉन्च किया है, जिसकीकीमतसिर्फ 4 लाखरुपयेसेशुरूहोतीहै. इसथ्री-व्हीलरकोकमर्शियलइस्तेमालमेंलायाजासकताहै. आइएजानतेहैंकिइसथ्री-व्हीलरकीखासियतक्या है?

कितनी है इस ड्राइवरलेसऑटो की कीमत?

Omega Seiki Mobility के पैसेंजरवेरिएंट की कीमत 4 लाख रुपये और कारगोवेरिएंट की कीमत 4.15 लाख रुपये है. अभी इसके कारगोवेरिएंट को लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन इसे जल्द ही पेश किया जा सकता है. 

Omega Seiki Mobility ने स्वयंगति को OSM के इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म और AI-BasedAutonomySystem पर तैयार किया है. इस ऑटो को शॉर्ट डिस्टेंस ट्रांसपोर्ट जैसे एयरपोर्ट, स्मार्ट कैंपस, इंडस्ट्रियल पार्क और भीडभाड़ वाली जगहों पर बिना ड्राइवर के आसानी से चलाया जा सकता है.

कैसे हैं थ्री-व्हीलर के फीचर्स

थ्री-व्हीलर में दी गई बैटरी एक बार चार्ज होने के बाद 120 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी. इसमें कई बेहतरीन और एडवांसफीचर्स दिए गए हैं. दुनिया के पहले ऑटोनॉमसइलेक्ट्रिकथ्री-व्हीलरSwayamgatiमेंLidar और GPS दियागया है.

Omega Seiki Mobility के इस थ्री-व्हीलर में AI-बेस्डऑब्स्टेकलडिटेक्शन, मल्टी-सेंसर नेविगेशन और रिमोट सेफ्टीकंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि इस इलेक्ट्रिकऑटो रिक्शा को एयरपोर्ट, टेक पार्क्स, स्मार्टसिटीजकैंपस और इंडस्ट्रियलहब को ध्यानमें रखते हुए बनाया गया है

कंपनी के फाउंडर ने कही ये बात

कंपनीकेफाउंडरउदय नारंग के मुताबिक, स्वंयगति की लॉन्चिंग सिर्फ एक प्रोडक्ट मार्केट में आना नहीं है बल्कि ये भारत के ट्रांसपोर्टेशन के भविष्य की दिशा को तय करने वाला कदम है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑटोनॉमस व्हीकल कोई सपना नहीं है बल्कि आज लोगों की जरूरत है. इससे साबित होता हैकिAI और LiDAR जैसी टेक्निक भारत में देश के लिए और सस्ती कीमत पर बनाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें:-

सितंबर 2025 में टू-व्हीलर्स की रही जबरदस्त मांग! एक महीने में बिकी 20 लाख से ज्यादा बाइक और स्कूटर 

 


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI