जॉब के सिलसिले में दिल्ली से मुंबई ट्रांसफर होने पर एक शख्स ने मुंबई में कार के रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया. जिसके बाद उन्हें किसी ने बताया किदिल्ली में कार के रजिस्ट्रेशन के लिए चुकाया गया रोड टैक्स रिफंड मिल सकता है. किसी भी कारण अगर आप कार दूसरे राज्य में शिफ्ट कर रहे हैं तो आपको उसका रजिस्ट्रेशन उसी राज्य में ट्रांसफर कराना पड़ता है. अगर कार का मालिक नहीं बदला है तो आप आरसी ट्रांसफर के छह महीने के अंदर पुराने रजिस्ट्रेशन वाले राज्य से रोड टैक्स वापस हासिल कर सकते हैं. लेकिन इसमें हर राज्य के अपने नियम हैं. आइए जानते हैं इसके लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स और प्रक्रिया.

इन डॉक्युमेंट्स के साथ ऐसे करें अप्लाई

कार की चेसिस का प्रिंट.

नए स्मार्ट कार्ड की नोटरी से अटेस्टेड कॉपी, पुराना स्मार्ट कार्ड की ओरिजिनल या नोटरी से अटेस्टेड कॉपी.

स्टेट ट्रांसफर NOC की फोटो कॉपी.

पहली बार में पे किए गए रोड टैक्स की रिसिप्ट.

नए रोड टैक्स पेमेंट की रसीद की फोटो कॉपी.

आईडी कार्ड जैसे वोटर आईडी या आधार कार्ड, नया एड्रेस प्रूफ.

आरटीओ फॉर्म 16, आरटीओ फॉर्म DT जो टैक्स रिफंड के लिए लागू हो.

रिफंड के लिए आवेदन, साथ में बैंक डीटेल्स/एड्रेस जिस पर चेक भेजा जा सके.

नई रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी से CRTI सूचना.

इन सभी डॉक्यूमेंट्स को नोटरी से अटेस्टेट करने के बाद एप्लीकेशन पर अपनी फोटो और एड्रेस लिखे लिफाफे के साथ जमा करवाएं.

ये भी पढ़ें

Auto Series: जयपुर से दिल्ली शिफ्ट कर रहे हैं अपनी कार तो जानिए क्या है इसकी पूरी कागजी प्रक्रियाAuto Series: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब RTO की झंझट खत्म, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI