नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जारी है और हर तरफ इसे हराने के प्रयास किए जा रहे हैं. जहां देश में इस लड़ाई को लड़ने के लिए बड़ी हस्तियों ने सरकार का साथ दिया है. वहीं ऑटो सेक्टर भी इस खतरनाक वायरस से निपटने के लिए आगे आया है.

हाल ही में ऑटो जगत की बड़ी कंपनियां जैसे, मारुति, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ बैठक की और सरकार को मदद का भरोसा दिलाया. मारुति ने एक हेल्थकेयर कंपनी के साथ मिलकर करीब 10 हजार वेंटिलेटर बनाने की घोषणा की है. इसके अलावा दूसरी कंपनियां भी ऐसे ही काम कर रही हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा महज 7500 की लागत से बनने वाले वेंटिलेटर का प्रोटोटाइप बनाने की घोषणा की थी.

देश के अलावा दुनिया में कई जगह ऑटो सेक्टर की कंपनियां कोरोना से निपटने में मदद कर रही हैं. कई ऐसी कंपनियां हैं जो कोरोना से बचाव करने वाले मास्क की सप्लाई कर रही हैं. हाल ही में ह्यूंडई ने साउथ कोरिया से कोरोना वायरस की जांच करने वाले किट मंगवाने की बात कही थी. देश और दुनिया में ऑटो सेक्टर की कई कंपनियां इस खतरनाक वायरस के खिलाफ लड़ाई में जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें

Honda ला रही है BS6 इंजन वाली छोटी कार, सामने आई जानकारियांLockdown: ऑटो इंडस्ट्री का बुरा हाल, इन बड़ी कार कंपनियों की बिक्री में आई भारी गिरावट

Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI