Auto Sales May 2024: इन दिनों मार्केट में सस्ते दाम में बेहतर फीचर्स वाली एक से बढ़कर एक कारें आ गई हैं. जिसकी वजह से बजट सेगमेंट की किंग रही मारुति वैगन आर (Maruti Wagon R) को भी कड़ी चुनौती मिलने लगी है. अगर बात करे बीते महीने (मई 2024) की तो मारुति की स्विफ्ट ने एक बार फिर नंबर-1 की पोजीशन हासिल कर ली है.
मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने एक बार फिर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का ताज हासिल कर लिया है। बीते मई 2024 में, Swift ने 19,339 यूनिट्स की बिक्री के साथ Maruti Suzuki Wagon R को पछाड़ दिया, जिसकी बिक्री 17,850 यूनिट्स रही. कंपनी ने हाल ही में स्विफ्ट के न्यू जनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है. आइए जानते हैं मारुति सुजुकी स्विफ्ट के फीचर्स, कीमत के बारे में विस्तार से.
कैसी है नई मारुति स्विफ्ट
दमदार इंजन, बेहतरीन माइलेज और स्टाइलिश लुक के साथ अपडेटेड मारुति सुजुकी स्विफ्ट के इंजन की बात करें,तो 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी स्विफ्ट के पैट्रोल मैनुअल वेरिएंट में 24.8 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है. मारुति स्विफ्ट के पैट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट में 25.75 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का देने का दावा करती हैं.
नई मारुति स्विफ्ट फीचर्स
नई Maruti Suzuki Swift सिर्फ दमदार इंजन और बेहतरीन माइलेज के लिए ही नहीं, बल्कि शानदार फीचर्स के लिए भी जानी जाती है, मार्केट में मारुति स्विफ्ट का मुकाबला हुंडई ग्रैंड i10 नियोस से होता है.
अपडेटेड मारुति स्विफ्ट के केबिन में आपको 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स देखने को मिलते है. इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.
कितनी है कीमत?
अपडेटेड मारुति सुजुकी स्विफ्ट की कीमत की बात करें तो नई स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होकर लेकर टॉप मॉडल के लिए 9.64 लाख रुपये तक है.
यह भी पढ़ें -
भारत में जल्द आ सकता है एमजी ग्लोस्टर का स्पेशल डेजर्ट एडिशन, जानिए रेगुलर मॉडल से कितनी होगी अलग
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI