एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने 7 मुकाबले जीतकर फाइनल में खिताबी जीत दर्ज की. ऐसे में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट से नवाजा गया. इन्हें तोहफे में एक लग्जरीएसयूवी मिली है, जो कि बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है.

Haval H9 की मौजूदा कीमत लगभग 1,42,199.8 सऊदीरियालहै, जोभारतीयरुपयेमेंकरीब 33.6 लाख रुपये बैठतीहै. Haval H9 एक बड़ी 7-सीटर SUV है जो पावरफुल इंजन के साथ आती है. इसमें 2.0-लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिकZF गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. बेहतर ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए इसमें 4WD ड्राइवसिस्टम भी मौजूद है.

HAVAL H9 का डिजाइन

इस SUV का डिजाइन काफी प्रीमियमहै. इसमें 14.6-इंच काबड़ाटचस्क्रीनइंफोटेनमेंटसिस्टम, पैनोरमिकसनरूफऔरलग्जरीइंटीरियर मिलता है. इसकासाइजभीकाफीबड़ाहै, जिसकीलंबाई 4950mm और चौड़ाई 1976mm है. Haval H9 को एडवांस्डसेफ्टीफीचर्स के साथ तैयार किया गया है. यही वजह है कि यह SUV प्रीमियमसेगमेंट की गाड़ियों को सीधी टक्कर देती है.

HAVAL H9 में मिलते हैं ये फीचर्स 

HAVAL H9 में 6 एयरबैग के साथ ही ब्लाइंटस्पॉटडिटेक्शन और अडैप्टिवक्रूजकंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. कार में 360-डिग्री व्यू कैमरा, पार्किंग सेंसर्स इसकी ड्राइविंग को और ज्यादा आसान बनाते हैं. यह गाड़ी 6 ड्राइवमोड्स के साथ आती है. इसमें ऑटो, इको, स्पोर्ट, सैंड, स्नो, मड और 4Lमोड प्रदान करता है. HAVAL H9 का बाहरी डिजाइन आकर्षक और कार्यात्मक है. इसमें पैनोरमिकसनरूफ, इलेक्ट्रिकसाइडस्टेप्स, फोगलैंप और बड़े 265/55 R19 टायर शामिल है.

HAVAL H9 का इंटीरियर भी बेहद शानदार है. इसमें एक बड़ा 14.6 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, एक 10-स्पीकर साउंडसिस्टम भी मौजूद है. इसमें एक वायरलेसचार्जर, ड्राइवर के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई लेदरमेमोरी सीटें, जो ठंडे और गर्म दोनों वेंटिलेशन के साथ आती है.

यह भी पढ़ें:-

GST कटौती का असर: Hyundai Exter बनी देश की सबसे सस्ती सनरूफ वाली SUV, इन गाड़ियों को देती है टक्कर


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI