Renault Duster ने करीब 3 साल के इंतजार के बाद भारतीय बाजार में वापसी कर ली है. कंपनी ने भारत में थर्ड जनरेशन Duster को पेश किया है, जो ग्लोबल मॉडल पर बेस्ड है. साल 2022 में पहली जनरेशन Duster को बंद कर दिया गया था और कंपनी ने भारत में दूसरी जनरेशन को लॉन्च नहीं किया. अब सीधे नए और ज्यादा मॉडर्न अवतार में Duster को उतारा गया है, जिससे SUV सेगमेंट में फिर से हलचल मचने की उम्मीद है.

Continues below advertisement

नया केबिन और एडवांस फीचर्स

  • नई Renault Duster का केबिन पहले की तरह मजबूत और प्रीमियम फील देता है, लेकिन अब इसमें काफी एडवांस फीचर्स जोड़ दिए गए हैं. इसका डैशबोर्ड बॉक्सी एक्सटीरियर से मेल खाता है. SUV में 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके साथ वायरलेस फोन चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ भी मिलती है. आराम के लिए डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पावर्ड टेलगेट दिया गया है. सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा और 17 फीचर्स वाला ADAS पैकेज भी मौजूद है. इसका बूट स्पेस 700 लीटर का है.

इंजन ऑप्शन और परफॉर्मेंस

  • नई Duster में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं. पहला Turbo TCe 160 पेट्रोल इंजन है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलता है. दूसरा 1.8 लीटर E-Tech 160 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन है, जिसमें 1.4 kWh बैटरी और 8-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह शहर में 80 प्रतिशत तक इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है. तीसरा TCe 100 पेट्रोल इंजन है, जो 100 PS पावर देता है. SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 212 मिमी है.

डिजाइन, लॉन्च और बुकिंग डिटेल

  • डिजाइन की बात करें तो नई Duster अपने पुराने बॉक्सी स्टाइल को बरकरार रखती है, लेकिन इसमें नए हेडलैंप, कनेक्टेड LED टेललैंप और मजबूत बंपर जैसे मॉडर्न एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. इसकी प्री-बुकिंग 21,000 में शुरू हो चुकी है. SUV मार्च में लॉन्च होगी और टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है. कंपनी 7 साल की वारंटी भी दे रही है.

ये भी पढ़ें: देश की सबसे सस्ती CNG कार की क्या है कीमत? खरीदने से पहले यहां जानिए डिटेल्स

Continues below advertisement

Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI