नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कार स्विफ्ट का नया अवतार लेकर आ रही है. माना जा रहा है कि इस बार नई स्विफ्ट में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं साथ ही इसमें दमदार इंजन भी मिलेगा. आइये जानते हैं नई स्विफ्ट से जुड़ी कुछ जरूरी बातें-
डिजाइन में नयापन
जानकारी के लिए बता दें साल 2018 में मारुति सुजुकी ने नई जनरेशन स्विफ्ट कार को भारत में उतारा था. आगामी स्विफ्ट के डिजाइन में इस बार कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस फ्रंट में कंपनी कुछ कॉस्मैटिक बदलाव कर सकती है. इसके अलावा कार में नया बम्पर और एलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं.
दमदार इंजन
मारुति सुजुकी नई स्विफ्ट में नया 1.2 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन शामिल कर सकती है, यह इंजन 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यही इंजन कंपनी की नई डिजायर को भी पावर देता है. वैसे इस समय मौजूदा स्विफ्ट में 1.2 लीटर इंजन लगा है लेकिन पावर के मामले में यह थोड़ा पीछे है.
सेफ्टी फीचर्स
नई स्विफ्ट में कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया जाएगा, जबकि सेफ्टी के लिए इसमें ABS के साथ EBD, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, चाइल्ड सीट एंकर्स स्टैंडर्ड दिए जाएंगे. इस समय मौजूदा स्विफ्ट के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.19 लाख रुपये से लेकर 8.02 लाख रुपये के बीच है, लेकिन माना जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा रह सकती है.
2020 मारुति सुजुकी डिजायर हुई लॉन्च
हाल ही में मारुति सुजुकी ने नई डिजायर को भारत में लॉन्च किया था. कीमत की बात करें तो नई डिजायर की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 5.89 लाख रुपये से लेकर 8.8 लाख रुपये के बीच रखी है. इसमें 1197cc का पेट्रोल इंजन लगा है. नई डिजायर फेसलिफ्ट को 4 वेरिएंट्स- LXi, VXi, ZXi और ZXi + में पेश किया गया है.
यह भी पढ़ें
Maruti Suzuki Dzire का Facelift मॉडल भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI