नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया अपनी नई एसयूवी Creta को आज (16 मार्च) भारत में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने सबसे पहले इसे इस साल के ऑटो एक्सपो में पेश किया था. डिजाइन के मामले में नई Creta पुरानी Creta से काफी अलग होगी, इसके डिजाइन से लेकर इसके फीचर्स तक में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके अलावा यह 7 नए कलर्स में आएगी जबकि इसके  टर्बो मॉडल में सिर्फ 3 ही कलर्स के ऑप्शन मिलेंगे.

आपको बता दें कि लॉन्च से पहले ही Creta को12 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं. अगर आपने अभी तक इसे बुक नहीं किया है तो आप हुंडई शो-रूम जाकर इसे बुक कर सकते हैं. कंपनी के शो रूम जाकर आप इसे 25 हजार रूपये में बुक कर सकते हैं.

3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे

नई Creta  1.5L MPi पेट्रोल (BS6), 1.5L U2 डीजल  (BS6) और 1.4L T-GDi पेट्रोल (BS6) समेत तीन इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी. अब देखना होगा कि भारत में इसे किस कीमत में लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि माना यही जा रहा है कि यह अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा महंगी हो सकती है.

डिजाइन में नयापन

मौजूदा Creta की तुलना में नई Creta के डिजाइन में इस बार काफी बदलाव किये गये हैं. इसे पहले से ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश की गई है. इतना ही नहीं कंपनी ने इसके इंटीरियर में भी काफी नयापन देने की कोशिश की है, साथ ही इसमें कई फीचर्स को भी शामिल किया है, हाल ही में कंपनी ने यह भी बताया कि नई Creta में ब्लू लिंक कनेक्टिविटी फीचर्स को शामिल किया जाएगा.

नया इंटीरियर

नई Creta  का इंटीरियर ड्यूल टोन कलर में है, इसके डैशबोर्ड का ले-आउट सिंपल जरूर है लेकिन आकर्षित भी करता है, और ऐसा ही कुछ इसकी सीट्स में भी नजर आता है. इसके स्टेयरिंग का डिजाइन इस बार नया है और यह पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर नजर आता है. टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम यहां दिया गया है और कई कनेक्टेड फीचर्स से लैस है.

फीचर्स की लम्बी लिस्ट

हुंडई ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV, वेन्यू में ब्लूलिंक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी को शामिल किया है, और यही टेक्नोलॉजी नई Creta  में भी देखने को मिलेगी. Creta  में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, वहीं इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है जोकि एंड्राइड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा. नई Creta  की लम्बाई 30mm ज्यादा होगी जिसकी वजह से इसमें ज्यादा स्पेस मिलेगा.

यह भी पढ़ें

Kia Carnival Review: जानें- परफॉरमेंस से लेकर फीचर्स के बारे में, क्या यह बेस्ट लग्जरी MPV है?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI