नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत हीरो मोटोकॉर्प के लिए बेहतर नहीं हुई. कंपनी ने अपनी जनवरी महीने की बिक्री के आंकड़े को जारी किया है. इसके मुताबिक, कंपनी ने जनवरी महीने में 5,01922 वाहनों की बिक्री की है, जबकि बीते साल की समान अवधि में कंपनी ने 5,82,660 यूनिट की बिक्री की थी. ऐसे में इस बार कंपनी की जनवरी महीने में कुल बिक्री 13.9 प्रतिशत गिर गई.

देश में अप्रैल से BS6 वाहनों की बिक्री शुरू होगी, इसी को देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प अपने वाहनों को BS6 इंजन में अपग्रेड करने कर रही है. अभी हाल ही में कंपनी ने अपना नया BS6 स्कूटर प्लेज़र प्लस 110 Fi को भारत में लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में उतारा है. इसके सेल्फ स्टार्ट वर्जन की कीमत 54,800 रुपये रखी है जबकि इसके सेल्फ स्टार्ट एलाय व्हील वर्जन की कीमत 56,800 रुपये रखी है.

नए BS6, Pleasure+ 110, वर्जन में एडवांस्ड एक्ससेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से इसकी माइलेज और एक्सीलेरेशन में 10 फीसदी का इजाफा होता है. इंजन की बात करें तो अपडेटेड Pleasure+ 110 में BS6, 110cc का इंजन लगा है जो 8 BHP पावर और 8.7 NM टॉर्क देता है.

अभी हाल ही में कंपनी ने BS6, HF Deluxe को लॉन्च किया था. इस बाइक के डिजाइन को पहले से बेहतर करने के लिए इसमें नए ग्राफिक्स का सहारा लिया गया है. साथ ही इसमें कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है.

इंजन की बात करें तो नई HF Deluxe बाइक में 100cc, BS6 इंजन लगा है जोकि फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. यह इंजन 7.94 bhp की पावर और 8.05 NM का टॉर्क देता है. इसमें पहले के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा फ़ास्ट acceleration मिलता है. इतना ही नहीं यह इंजन कंपनी की i3S टेक्नोलॉजी से लैस भी है.


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI