नई दिल्ली: छोटी छोटी लापरवाही जीवन में बड़ी परेशानियों का कारण बन जाती हैं. जानकारी न होने से यह परेशानियां बढ़ती जाती हैं. और एक समय ऐसा आता है जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है. घर में कूड़ा एकठ्ठा करना भलेही छोटी बात हो लेकिन इसका प्रभाव व्यक्ति के कामों पर पड़ता है, कैसे आइए जानते हैं.

जीवन में साफ सफाई का अहम स्थान है. सभी धर्मों में भी स्वच्छता को अहमियत दी गई है. चाहे वह घर को साफ रखने की बात या फिर मन की सफाई दोनों को महत्वपूर्ण बताया गया है. साफ सफाई पर ध्यान न देना,गंदे कपड़े पहनना,घर के कोनों में कूड़ा जमा करना, स्टोर और छत में कबाड़ एकठ्ठा करना, इन सब से व्यक्ति की जन्मकुंडली में बैठे ग्रहों की दशा प्रभावित होती है. कहने का अर्थ है कि वे शुभ स्थिति में होने के बाद भी अशुभ फल प्रदान करने लगे हैं साथ ही जो ग्रह कुंडली में अशुभ ग्रह हैं उनके प्रभावों में वृद्धि करने लगते हैं.

जानकर हैरानी होगी कि घर में कूड़ा जमा करने से बुद्ध ग्रह दूषित होता है जिसके कारण व्यक्ति की जॉब और व्यापार प्रभावित होने लगता है. जो लोग घरों में कूड़ा कचरा कई कई दिनों तक जमा करते रहते हैं उनका बुध खराब होने लगता है. ऐसे लोगों का काम में मन कम लगता है. आलस आता है. आफिस में बॉस से अनबन की स्थिति रहती है. साथी सहयोगी भी बात कम मानते हैं.

वहीं अगर घर में कबाड़ जमा हो रहा है तो इसके भी गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं. छत पर कबाड़ रखने से मानसिक परेशानी बढ़ती है. घर में धन की कमी पैदा होती है. घर के किसी सदस्य को कोई न कोई बीमारी घेरे रहती है. परिवार में कलह की स्थिति भी पैदा होती है. पत्नी से भी विवाद होने की संभावना रहती है. इस सबसे बचने के लिए घर और छत पर कूड़ा और कबाड़ जमा न होने दें. साफ सफाई रखने से मन भी प्रसन्न रहता है.