Virgo Weekly Horoscope 2025: कन्या राशि के लिए सफलता और खुशखबरी के योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Virgo Weekly Horoscope (29 June - 5 July 2025): यह नया सप्ताह कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य (Astrologer) से जानें कन्या के लिए साप्ताहिक राशिफल में क्या खास है (Kanya Saptahik Rashifal).

Virgo Weekly Horoscope 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह नया सप्ताह यानी 29 जून से 5 जुलाई 2025 तक का समय कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल में जानेंगे कन्या राशि वालों के लिए यह नया सप्ताह कैसा रहेगा.
बात करें कन्या (Kanya Rashi) की तो, यह राशिचक्र की छठी राशि है, जिसके स्वामी बुध हैं. ज्योतिष के अनुसार 29 जून-5 जुलाई 2025 तक का समय कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. जानते हैं कन्या राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal 2025)
- इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अत्यंत शुभ और सफलतादायक रहने वाली है. आप जिस काम की योजना लंबे समय से बना रहे थे, वह अब साकार होता दिखाई देगा. आपकी योजनाएं समय से पूरी होंगी और जीवन के लगभग हर क्षेत्र में मनचाही सफलता व लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह सप्ताह बेहद भाग्यशाली हो सकता है. सप्ताह की शुरुआत में ही किसी बड़ी सफलता या खुशखबरी की प्राप्ति संभव है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. जो लोग विदेश में करियर या बिजनेस से जुड़े अवसर तलाश रहे थे, उनके रास्ते की बड़ी अड़चन अब हटती दिख रही है. इस दिशा में पहले जो प्रयास अधूरे रह गए थे, वे अब गति पकड़ेंगे.
- व्यवसायिक दृष्टि से, यह सप्ताह संभावनाओं से भरा रहेगा. अपने कारोबार को विस्तार देने के लिए आप लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं, जो कि लाभकारी व प्रेरणादायक सिद्ध होंगी. इस दौरान आपके संपर्कों में भी बढ़ोतरी होगी, जो भविष्य में आपके काम आ सकती है.
- सप्ताह के मध्य में, आपके किसी लंबे समय से अटके कार्य में सरकारी या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से समाधान निकल सकता है. यह समय आपके लिए योजनाओं से जुड़ने और लाभ उठाने का भी है. किसी लाभकारी प्रोजेक्ट में शामिल होने का अवसर आपको मिल सकता है, जो भविष्य में आपकी स्थिति को सुदृढ़ बनाएगा.
- भौतिक सुख-सुविधाओं की दिशा में भी यह सप्ताह खास रहेगा. आप कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं या परिवार से जुड़े किसी आवश्यक कार्य पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं. यह खर्च आपको संतोष और आत्मिक प्रसन्नता देगा. वीकेंड पर आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत होगी. विशेष रूप से मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए खानपान और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें.
- प्रेम जीवन की दृष्टि से, यह सप्ताह अनुकूल और भावनात्मक रूप से सुकूनदायक रहेगा. लव पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आपसी समझ भी बेहतर होगी.
वहीं विवाहित जातकों के लिए, यह समय रोमांच और आत्मीयता से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप कुछ सुखद पल साझा करेंगे, जिससे रिश्ते में और अधिक गहराई आएगी.
ये भी पढ़ें: Libra Weekly Horoscope 2025: तुला राशि को कानूनी मामलों में मिलेगी राहत, करियर और प्रेम में सफलता के योग
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Source: IOCL


















