Vastu Tips: घर चाहे छोटा हो या बड़ा लेकिन उसका निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार किया जाता है तो उसमें खुशहाली और धन धान्य दोनों भरपूर मात्रा में रहते हैं. किसी भी घर की चाहरदीवारी के भीतर रहने वाले लोगों पर वास्तु शास्त्र का असर पड़ता है. अगर घर के किसी भी कोने में वास्तु दोष है, तो उसे निश्चित रूप से दूर किया जाना आवश्यक है, क्योंकि इससे घर में गृह क्लेश बना रहता है. घर में कंगाली रहती है. अथक प्रयास और परिश्रम करने के पश्चात भी उन्नति नहीं होती. स्वास्थ्य पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है.
घर एक मंदिर के समान होता है. इसकी साफ सफाई और देखभाल करना हमारा परम दायित्व है. इसलिए घर बनाने से पूर्व वास्तु के अनुसार उसका निर्माण करना चाहिए और घर बन जाने के पश्चात वास्तु के अनुसार ही उसमें अन्य चीजों को व्यवस्थित रखना चाहिए.
रसोई घर में न बनाए ये स्थान
वास्तु के अनुसार घर में रसोई घर को आग्नेय कोण पर बनाना चाहिए. रसोई घर में गृह प्रवेश की पूजा करवाते समय 1 घड़े में चावल, आटा, दाल, तेल, चीनी, नमक, गुड़ आदि थोड़ी-थोड़ी मात्रा में रखकर उसे आग्नेय कोण पर दबा दिया जाता है. रसोई घर से घर की संपन्नता का पता चलता है. इसलिए रसोई घर में साफ सफाई रखना चाहिए. रसोईघर के नल का पानी कभी भी टपकने नहीं देना चाहिए.
रसोई घर में हमेशा तापमान कुछ ज्यादा ही रहता है, इसलिए रसोई घर में पूजा का स्थान कभी नहीं बनाना चाहिए, इससे घर में अशांति बनी रहती है. घर के पूजा स्थल की दीवाल शौचालय की दीवाल से नहीं जुड़ा होना चाहिए. इससे भी घर में अशांति का वातावरण रहता है और गृह क्लेश होता रहता है.
Vastu Tips: मनी प्लांट और दूध का करें ये चमत्कारी उपाय, धन दौलत और पैसों से भर जाएगा घर
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.