आज का राशिफल: आज (09 अगस्त, गुरुवार) का राशिफल में जानें मेष राशि के दिन का हाल. मकर राशि वाले किससे बचें? कुंभ राशि वाले क्या रखें सावधानी? गुरूजी पवन सिन्हा बता रहे हैं अन्य सभी राशियों से भी हाल. जानें आपका राशि क्या कहता है-
मेष राशि (Aries Horoscope)- दिन अच्छा है, यात्रा हो सकती है भाग्य साथ है वाहन ध्यान से चलाएं दूध का दान करें.
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- धन के लिए दिन ठीक है सेहत का ध्यान रखें रिश्तेदारों को नाराज ना करें माताजी की सेहत का ख्याल रखें अर्गला स्त्रोत का पाठ करें.
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- मन व्याकुल रहेगा, दोपहर के बाद समय बेहतर होगा. सोच समझकर धन उधार दें. कच्ची सब्जियों का दान करें.
कर्क राशि (Cancer Horoscope)- दिन कमजोर है. सेहत का ख्याल रखें. दोपहर के बाद खुशखबरी मिल सकती है. पीठ, पैर और पेट का ख्याल रखें. ऊं दुं दुर्गाय का जप करें.
सिंह राशि (Leo Horoscope)- धन के लिए दिन खास नहीं है. किसी की देखरेख करनी पड़ सकती है. क्रोध से नुकसान होगा. सूर्य को जल दें. ऊं नम: शिवाय का जप करें.
कन्या राशि (Virgo Horoscope)- लाभ का दिन है. नए रिश्ते जुड़ सकते हैं. जल्दबाजी में नया रिश्ता ना जोड़ें, धैर्य रखें. शिवलिंग का अभिषेक जल में शहद मिलाकर करें.
तुला राशि (Libra Horoscope)- सेहत का ख्याल रखें. ठंडी और खट्टी चीजों से परहेज करें. जल्दबाजी में किसी को धन ना दें. 8 साल से छोटी कन्या को भोजन दें.
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- वाहन ध्यान से चलाएं, दोस्तों के साथ यात्रा पर जाते वक्त सावधान रहें. ऊं रुद्राय नम: का जप करें.
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- भाषा पर काबू रखें. सोच समझकर उधार लें या दें. अरहर की दाल का दान करें
मकर राशि (Capricorn Horoscope)- क्रोध से परेशानी हो सकती है. पार्टनरशिप का ख्याल रखें. वाद-विवाद से बचें. वाहन ध्यान से चलाएं. माता-पिता का ख्याल रखें. ऊं नम: शिवाय का जप करें.
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- भाग्य अच्छा है. आज शुरू किए गए काम अच्छे फल देंगे. रिश्ता जोड़ते समय ख्याल रखें. मंगल काम पर घर के बड़ों के साथ जाएं. पेट का ख्याल रखें. महामृत्युंजय मंत्र का जप करें.
मीन राशि (Pisces Horoscope)- पढ़ाई में एकाग्र रहें. प्रतिष्ठा के लिए दिन कमजोर है. पेट का ख्याल रखें. मसालों का दान करें.