Tarot Weekly Horoscope 5 to 11 April 2026: टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, इस सप्ताह का टैरो राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं करियर, धन, रिश्ते और स्वास्थ्य पर संकेत दे रहा है. जानिए सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह क्या खास लेकर आया है.
मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को इस सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में विशेष सुर्खियां मिलने वाली है. साथ ही आज आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे. अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें. साथ ही इस सप्ताह आपका पारिवारिक वातावरण सुखद होगा.
वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को इस सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह आपको खरीदारी के लिए भी समय अनुकूल है. नए लाभकारी संबंध बनेंगे. आरामदायक तरीके से काम करें. पढ़ाई के लिहाज़ से समय बढ़िया है. शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होगी, नतीजे पक्ष में रहेंगे.
मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के काम बनते बनते रुक जाएंगे. हालांकि, इस सप्ताह जायदाद के मामले में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं. घूमने-फिरने जाने से पहले घर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें, परिवार में किसी से विवाद हो सकता है.
कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि को लोगों के लिए इस सप्ताह लग्नेश मंगल के लग्नस्थ होने के कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी स्फूर्ति उत्तम रहेगी. वाहन का सुख प्राप्त होगा. अष्टमस्थ शनि के कारण कार्यक्षेत्र में काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. सूर्य एवं बुध का बारहवें भाव में गोचर होने से खर्चे बढ़ेंगे.
सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है. किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है. नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना. बचत में वृद्धि होगी. स्वयं का प्रभाव बढ़ेगा. अनुभवों का लाभ मिलेगा.
कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है. इस सप्ताह आपके लिए कई अच्छे अवसर इंतजार कर रहे हैं. कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ और नए अवसर मिलने की प्रबल संभावना है. आपको सलाह है कि प्रियजनों के साथ संपर्क में रहे. पारिवारिक जीवन में आनंद और घनिष्ठता बढ़ेगी, आपसी सहयोग मिलेगा.
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के जातकों के पिछले काफी समय से जितने काम रुके हुए थे वह इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं. साथ ही जो बाधाएं कार्य क्षेत्र में आ रही थी सोमवार को दूर होंगी और परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे. नए वर्ष के अवसर पर पुरानी चीजों और आदतों को छोड़ें. उच्च अधिकारी आपकी योग्यता या प्रतिभा का परीक्षण कर सकते हैं.
वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों का इस सप्ताह आपका ध्यान काम और स्वास्थ्य पर रहने वाला है. आपको सलाह है कि इस सप्ताह किसी लंबी यात्रा पर जाने से बचें आपकी सेहत बिगड़ सकती है. आपको सलाह है कि यदि आपका मन परेशान है तो ध्यान लगाएं, बेहतर लगेगा. परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियां आएंगी.
धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के इस सप्ताह प्रयास और सहयोग से अनुकूलता आएगी. नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे. आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. नए कार्य मिलने की संभावना. वाहन से चोट लग सकती है. संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी.
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को इस सप्ताह आपके पूर्व प्रयासों से लाभ का संकेत कर रहे हैं, लेकिन, सूर्य के अष्टम भाव में संचार होने कारण आत्मविश्वास की कमी झलकेगी स्वास्थ्य भी कुछ ढीला रहेगा. विशेष सावधानी रखनी बरतें. सूर्य को नमस्कार करने से ऊर्जा मिलेगी.
कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह व्यापारियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आज व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी. आपके पास आसानी से धन का बहाव बना रहेगा. अनियमितता से स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है. कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी. कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे.
मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को इस सप्ताह विपरीत लिंग का कोई सहयोगी आपको आकर्षित कर सकता है. कार्यक्षेत्र में नए अवसरों में सफलता मिलेंगी. स्वास्थ्य के मामले में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें. गुरुवार के व्रत से शांति मिलेगी.
ये भी पढ़ें: Hanuman: हनुमान जन्म का बड़ा रहस्य, कहीं चैत्र तो कहीं कार्तिक, आखिर कौन सी तिथि सही?Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
