Daily Tarot Card Rashifal 21 May 2023: टैरो कार्ड्स (Tarot Card Reading) के अनुसार 21 मई 2023, आज के दिन मेष राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर, मिथुन राशि वालों को होगा लाभ, कन्या राशि वालों को बचना होगा बुरी नज़र से और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी नौकरी. आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर 'पलक बर्मन मेहरा' से आज का राशिफल (Horoscope Today in Hindi)-

मेष राशि (Aries), 21 मार्च- 19 अप्रैलआज का दिन खुद के लिए समय निकालने का है. अपने खान पीन का ध्यान रखें, अल्कोहल से बचें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है. ऑफिस में फायदा होगा, नए अवसर प्राप्त होंगे, मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा. महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा दिन है. परिवार में अत्यधिक परिश्रम के कारण थकान महसूस करेंगे, सूर्य भगवान की आराधना से कर्मों का फल मिलेगा.

वृषभ राशि (Taurus), 20 अप्रैल- 20 मईआज फ्यूचर की चिंता मन में लगी रहेगी. सकारात्मक सोच रखें, बेहतर महसूस करेंगे. वर्कप्लेस पर अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, नहीं तो मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. किसी से अपने सीक्रेट्स आज शेयर ना करें. पारिवारिक जीवन में थोड़ी और मैच्योरिटी से काम लेने, व्यर्थ के खर्च से बचें.

मिथुन राशि (Gemini), 21 मई- 20 जूनआज अपनी बोन हेल्थ का ध्यान रखें, ड्राइव और सीढ़िया उतरते चढ़ते समय सावधान रहें. ऑफिस में आपके वर्किंग स्टाइल की सराहना होगी और जूनियर्स का सपोर्ट भी मिलेगा. परिवार में अपनी वाणी में विनम्रता बनाए रखें, किसी को अपशब्द ना कहें, ना ही किसी से ईर्ष्या करें. मेडीटेशन करने से कन्फ्यूजन दूर होगी.

कर्क राशि (Cancer), 21 जून- 22 जुलाईआज सेहत में सुधार आएगा, मन प्रसन्न रहेगा. मेहनत का फल जल्द मिलेगा, नए अवसर प्राप्त होंगे, धन लाभ भी होगा. ईमानदारी से किए हुए सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में किसी को जज ना करें, अपनी सोच को सकारात्मक रखें, किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखें.

सिंह राशि (Leo), 23 जुलाई - 22 अगस्तआज फ्यूचर की चिंता मन में लगी रहेगी, दूसरों का भला करने में खुद को ना भूलें. मेडीटेशन करें, स्लीपिंग पैटर्न सुधारें, बेहतर महसूस करेंगे. यात्रा के योग बन रहेंगे, ट्रांसफर भी हो सकता है. पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनेगा. ऑफिस में किसी बात से निराशा हो सकती है, धैर्य बनाए रखें.

कन्या राशि (Virgo), 23 अगस्त- 22 सितंबरआज का दिन थोड़ा संभल कर रहें. अपने और अपने पार्टनर की सेहत का खास खयाल रखें, नजर दोष से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें. पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद को अवॉइड करें. वर्कलाइफ चैलेंजिंग रहेगी, अपनी सूझ बूझ का पूर्ण प्रयोग करें.

तुला राशि (Libra),23 सितंबर-22 अक्टूबरआज छोटी सी भी हेल्थ प्रोब्लम को इग्नोर ना करें, नहीं तो वही प्रोब्लम बड़ी होते देर नहीं लगेगी. ऑफिस में आए हुए चैलेंजेस का डटकर सामना करें. घबराए नहीं. बुधवार को चिड़िया को दाना डालने से लाभ मिलेगा. परिवार के साथ घूमने फिरने का प्लान बनेगा. किसी का इंतजार भी रह सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio), 23 अक्टूबर- 21 नवंबरआज काम के बोझ से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. सूर्य भगवान की आराधना करें, लाभ मिलेगा. वर्कप्लेस में बहुत अच्छी न्यूज़ मिलेगी, कोई बड़ी डील पक्की होगी. जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें जल्द गुड न्यूज़ मिलेगी. किसी भी नए अवसर या व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले ठीक से समझ लें, शुभचिंतकों की सलाह पर ध्यान दें.

Shani Vakri 2023: इन 5 राशि वालों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, सोने की तरह चमक उठेगा भाग्य

धनु (Sagittarius), 22 नवंबर- 21 दिसंबरआज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कलीग्स के साथ अच्छे संबंध बनेंगे. ऑफिस में जल्द ही कोई अचीवमेंट या अवार्ड मिल सकता है, भगवान पर पूरा विश्वास रखें. फैमिली लाइफ में किसी के इमोशंस को हर्ट ना करें, ना ही किसी को अपने पर्सनल स्पेस में इंटरफेयर ना करने दें.

मकर (Capricorn), 22 दिसंबर- 19 जनवरीआज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जीवन में नए अवसर मिलेंगे. आस पास के लोगों की बुरी नज़र से बचकर रहना होगा. साल्ट वाटर बाथ और मेडिटेशन से प्रोटेक्शन मिलेगी. पर्सनल लाइफ में खुशियां आएंगी, किसी अपने से धन लाभ भी होगा. डिवाइन ब्लेसिंग्स साथ रहेंगी और किसी से फ्रेंडशिप हो सकती है.

कुंभ (Aquarius), 20 जनवरी- 18 फरवरीआज आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जो को बहुत से लोगों को फायदा पहुंचाएगा. आज आप काफी एनर्जेटिक फील करेंगे. समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी. बच्चों को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी, अपनी सोच को सकारात्मक रखें. आज रेड कलर का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें.

मीन (Pisces), 19 फरवरी- 20 मार्चआज अपनी हार्ट हेल्थ का ध्यान रखें, किसी की बात का बुरा लग सकता है. ओवरथिंकिंग से दूर रहें. वर्कलाइफ में किसी महिला से फायदा होगा, नए अवसर मिलेंगे और जिन लोगों ने नया काम शुरू किया है उन्हें सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन में मधुरता बनाए रखें, गुस्से पर कंट्रोल रखें.