Surya Grahan 2022, Solar Eclipse Sutak Kal: नया साल यानी 2023 दो दिन बाद शुरू होने वाला है. इस साल का पहला दिन रविवार होगा. हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. ऐसे में लोगों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न हो रही होगी कि इस नए साल 2023 में कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे और ये कब-कब लगने वाले हैं ये कहां दिखाई देंगे. आइये जानें कि साल 2023 में कुल कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे और कब? इस साल लगने वाले सूर्य ग्रहण का और उसके उसके सूतक काल का क्या प्रभाव होगा?

साल 2023 कापहलासूर्यग्रहणएवंउसकाप्रभाव

पंचांग के अनुसार साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 7.04 बजे से दोपहर 12.29 मिनट तक लगेगा. जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को देर रात में लगा था.

सूर्यग्रहण2023 कासूतककाल

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस लिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा.

पहलेसूर्यग्रहण 2023 काप्रभाव

2023 का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में होगा. इसका प्रभाव मेष, कर्क, तुला और मकर राशियों पर पडेगा. ग्रहण के दौरान इन्हें सावधान रहना होगा.

साल 2023 कादूसरासूर्यग्रहण

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर  दिन शनिवार को होगा. यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा. अर्थात साल 2023 में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे. ऐसे में सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा. ये सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा.

स्मरणीयतथ्य

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारतीय समानुसार 25 अक्टूबर को दोपहर बाद 02 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहा और यह सूर्य ग्रहण भारत में कुछ एक स्थानों पर दिखाई दिया था.

साल 2023 कादूसरासूर्यग्रहणकहांनजरआएगा?

यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और आर्कटिका में नजर आएगा.

यहभीपढ़ें 

Rahu Gochar 2023: साल 2023 में राहु खोल देंगे इन 3 राशि वालों की बंद किस्मत, बंपर धन लाभ होने की है संभावना

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.