Sun Transit in Sagittarius, Dhanu Sankranti 2022: पंचांग के मुताबिक़, सूर्य राशि परिवर्तन करते हुए आज 16 दिसंबर दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इनके प्रवेश के साथ ही धनु संक्रांति शुरू हो चुकी है. सूर्य धनु राशि में करीब एक माह तक विराजमान रहेंगे. जिसके कारण धनु संक्रांति भी सूर्य के धनु राशि में गोचर होने तक रहेगी. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा. आइये जानें आप पर इसका क्या प्रभाव होगा?  

सूर्यगोचर2022 सभी12 राशियोंपरप्रभाव

मेषराशि: आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. शत्रु पराजित होंगे. हर कार्य में सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी.

वृषभराशि: धनु संक्रांति का आप पर मिला-जुला असर रहेगा. वाद-विवाद न बढ़ाएं. समझौता करना आपके हित में होगा. सेहत का ध्यान रखें. नौकरी में राजनीति से दूर रहें.

मिथुनराशि: इस दौरान नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी. सूर्य के प्रभाव से यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. आर्थिक हानि के योग हैं. सजग रहें.

कर्कराशि: इस दौरान सूर्य के समान आप भी चमकेंगे. उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद भी हल होंगे. शुभ समाचार मिल सकता है. विरोधियों से सावधान रहें.

सिंहराशि: शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी. अटके हुए कार्य पूरे होंगे. पारिवारिक सहयोग रहेगा. संतान का योग है.

कन्याराशि: पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं. मानसिक तनाव हो सकता है. किसी भी कार्य को गोपनीय ढंग से करें. सफलता मिलेगी. धन हानि का योग है.

तुलाराशि: इस दौरान आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी. सूर्य की कृपा से आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. पूर्वनियोजित कार्य पूरा होगा. धार्मिक कार्यों की तरफ झुकाव होगा.

वृश्चिकराशि: आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी. पुराना फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है. परिवार को समय देने की जरूरत है.

धनुराशि: यह समय आपको  शारीरिक कष्ट मिल सकता है. सरकारी नौकरी मिलने के योग बनें है. बेकार की बातों में समय न बर्बाद करें. लव पार्टनर से अनबन हो सकती है.

मकरराशि:  इस दौरान अशुभ समाचार मिल सकता है. सेहत और धन दोनों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है

कुंभराशि: आपके लिए यह समय शुभ रहेगा. कोई सरकारी काम मिल सकता है. आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

मीनराशि: जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी. नया वाहन या मकान खरीद सकते है. कोई सुखद समाचार मिल सकता है.

यहभीपढ़ें 

Gochar December 2022: 16 दिसंबर को बनेगा अत्यंत दुर्लभ केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.