Shani Dev, Shani Upay: कुंडली में शनि की दशा अच्छी हो तो व्यक्ति को अपेक्षा से बढ़कर लाभ, सम्मान और वैभव की प्राप्ति भी होती है. जिन लोगों को पर शनि का लाभकारी प्रभाव पड़ता है वो लोग महान अभिव्यक्ति और संचार के साथ विद्वान भी होते हैं. वहीं शनि अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को काफी परेशानी और कष्ट का सामना करना पड़ता है. इन लोगों को जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है. इन लोगों को किसी भी काम में देर से सफलता मिलती है. साथ ही धन की हानि भी उठानी पड़ती है.

शनि के बुरे प्रभावों को समाप्त करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं. शनि के ये उपाय कुंडली में इस ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं. शनिवार के दिन शनि के कुछ मंत्रों का जाप करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं. इन मंत्रों के जाप से शनि की खराब स्थिति में सुधार होता है और किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं. आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए.

शनिवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप

1. बीज मंत्र-  ॐ शं शनैश्चराय नम: 2. शनि का वेदोक्त मंत्र ॐ शमाग्निभि: करच्छन्न: स्तपंत सूर्य शंवातोवा त्वरपा अपास्निधा:

ॐ नीलांजन समाभासम्। रविपुत्रम यमाग्रजम्।छाया मार्तण्डसंभूतम। तम् नमामि शनैश्चरम्।।

3. शनिचर पुराणोक्त मंत्र सूर्यपुत्रो दीर्घेदेही विशालाक्ष: शिवप्रिय: मंदचार प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि: 4. शनि स्तोत्र नमस्ते कोणसंस्‍थाचं पिंगलाय नमो एक स्तुतेनमस्ते बभ्रूरूपाय कृष्णाय च नमो ए स्तुतनमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चांतकाय चनमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभोनमस्ते मंदसज्ञाय शनैश्चर नमो ए स्तुतेप्रसाद कुरू देवेश दिनस्य प्रणतस्य चकोषस्थह्म पिंगलो बभ्रूकृष्णौ रौदोए न्तको यम:सौरी शनैश्चरो मंद: पिप्लदेन संस्तुत:एतानि दश नामामी प्रातरुत्थाय ए पठेत्शनैश्चरकृता पीडा न कदचित् भविष्यति 5.  तंत्रोक्त मंत्र  ॐ प्रां. प्रीं. प्रौ. स: शनैश्चराय नम:।

शनि महामंत्र के जाप के लाभ

शनिदेव से प्रार्थना करने और शनि महा मंत्र का पाठ करने से कुंडली में शनि के हानिकारक प्रभाव कम होता है. शनि महा मंत्र का जाप करने से जीवन में आने वाली कठिनाइयां कम होती हैं. शनि देव के महा मंत्र के जाप से उनका आशीर्वाद मिलता है. शनि देव कभी भी दूसरों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करते हैं. इन मंत्रों के जाप से शनि देव प्रसन्न होते हैं. शनि के इन मंत्रों के जाप से जीवन में आने वाली परेशानियां कम होती हैं.

ये भी पढ़ें

मीन राशि में बुध के पहुंचने से बना धन साम्राज्य योग, ये 4 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.