Saturn Transit Bad Effect, Shani Gochar in Aquarius: कर्मफल दाता मृत्युलोक के दंडाधिकारी और ग्रहों में सर्वोच्च स्थान रखने वाले शनि 17 जनवरी को रात 8 बजकर 2 मिनट पर राशि परिवर्तन करते हुए मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे.

इसके साथ मीन राशि वालों पर साढ़े साती और कर्क एवं वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या का शुभारंभ हो जाएगा. इसके अलावा कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का सबसे कष्टकारी समय दूसरा चरण और मकर राशि पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू होगा. ऐसे कुंभ राशि में शनि के प्रवेश से इन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? आइये इसका ज्योतिषीय विश्लेषण जानें:-

कुंभमेंशनिगोचरसेइनराशियोंपररहेगीशनिकीबुरीनजर, इन्हेंहोगीतकलीफ

इनराशियोंपररहेगाशनिकीसाढ़ेसातीकाअसर

शनिगोचरकामीनराशिपरप्रभाव: मीन राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा. इस दौरान व्यापार में हानि होगी. अनावश्यक यात्रा करना पड़ सकता है. सेहत के मामले में सतर्क रहना होगा. क्रोध पर नियन्त्रण करना होगा.

शनिगोचर 2023 काकुंभराशिपरप्रभाव: कुंभ राशि में शनि 30 साल बाद प्रवेश करेंगे. ऐसे में कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा. इस दौरान आप को शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की तकलीफ होगी. गृह क्लेश और करियर से संबंधित समस्याएं होंगी. आर्थिक स्थिति प्रभावित रहेगी. खर्चों में बढ़ोतरी होगी. सेहत कम ठीक रहेगी.

शनिगोचर 2023 कामकरराशिपरप्रभाव: आप पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण होगा. इस दौरान मान सम्मान के प्रति अति सतर्क रहना होगा. सेहत से जुड़ी छोटी मोटी परेशानियां बनी रहेगी. लापरवाही के साथ कोई भी काम न करें.

इनराशियोंपरशुरूहोगीशनिकीढैय्या

शनिगोचर 2023 कावृश्चिकराशिपरप्रभाव: राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी. इस दौरान आपकी सेहत ख़राब हो सकती है. मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं. घर-परिवार में अशांति रहेगी. आर्थिक स्थिति ख़राब हो सकती है. संपत्ति को लेकर कोई विवाद न करें.

शनिगोचर 2023 काकर्कराशिपरप्रभाव : इस दौरान आपका स्वास्थ्य सबसे अधिक प्रभावित होगी. पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव भी रहेगा. कार्यक्षेत्र में भी बाधाएं रहेंगी. आर्थिक मामलों में दिक्कतें हो सकती हैं.

यहभीपढ़ें 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.