Shani Gochar 2023 in Aquarius, Saturn Transit Effect: ज्योतिष में शनि के राशि परिवर्तन को विशेष महत्व दिया गया है. इनके राशि या चाल परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है. पंचांग के मुताबिक शनि 17 जनवरी 2023 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इनके राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत खुलेगी तो कुछ राशि वालों को अपार कष्ट मिलेगा. आइये जानें इन राशियों के बारे में:
कुंभमेंशनिगोचर 2023 सेइनकीखुलेगीकिस्मत
- मेषराशि: 30 साल बाद शनि स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं. इनके गोचर से इनकी आमदनी में वृद्धि होगी और उन्हें मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा.
- वृषभराशि : शनि गोचर के बाद इन्हें करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. हर काम पूरा होगा. इससे इन्हें अच्छा परिणाम मिलेगा.
- सिंहराशि : शनि गोचर के असर से नया साल आपके लिए ढेरों खुशियां लेकर आयेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.
- कन्याराशि : शनि गोचर के प्रभाव से आपको अपने शत्रुओं पर विजय मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इनकम के नए स्रोत मिलेगे.
- धनुराशि : आपको शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी. जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी.
शनिगोचर 2023 सेइनराशियोंकीबढ़ेंगीमुश्किलें
- कर्कराशि: आप पर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी. इससे आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है.
- वृश्चिकराशि: आप पर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी. इससे इन लोगों को शनि देव की कुदृष्टि का असर झेलना पडेगा. आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य ख़राब होगा. मानसिक तनाव रहेगा.
- मीनराशि: कुंभ में शनि गोचर से आप पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा. इससे संतान की ओर से दुःख मिल सकता है. मेहनत के बावजूद इच्छित परिणाम मिलने में देरी होगी. आय व्यय का तालमेल बिगाड़ सकता है.
- कुंभराशि : नए साल में शनि कुंभ राशि में ही गोचर करेंगे. इन पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा. साढ़ेसाती का दूसरा चरण सबसे कष्टकारी माना जाता है.
- मकरराशि: मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण होगा. इसके प्रभाव से कई प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं.
यहभीपढ़ें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
