Astrology Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 12 राशियों पर ग्रहों के शुभ और अशुभ स्थिति का असर जीवन में देखने को मिलता है. इन राशियों के जातकों के जीवन में अचानक बड़ा बदलाव आने की प्रबल संभावना रहती है. ज्योतिष के अनुसार ये राशियाँ मिथुन और मकर हैं. इन राशियों के जातकों को चाहिए कि वे राहु को सदैव प्रसन्न रखें. राहु की प्रसन्नता से इन राशियों के जातकों को कभी धन की कमी नहीं होगी.
राहु को प्रसन्न करने के लिए मिथुन और मकर राशि के जातकों को शनिवार के दिन नियमित रूप से व्रत रखना चाहिए. व्रत रखते हुए भगवान शिव की विधि पूर्वक उपासना करनी चाहिए. शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर बेल पत्र, भांग और धतूरा चढ़ानी चाहिए. इससे भगवान शिव की कृपा से राहु की अशुभता दूर होती हैं.
राहुकामंत्र
राहु की कृपा पाने के लिए निम्नलिखित मन्त्रों का नियमित रूप से जाप करना चाहिए.
ॐ रां राहवे नम:
मिथुनराशि (Gemini): ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी ग्रह की संज्ञा दी गई है. इन्हें जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है. इस राशि में मिथुन को उच्च स्थान प्राप्त है. राहु अपनी विशेष परिस्थितियों में इस राशि के जातकों को अति उत्तम लाभदायी फल प्रदान करते हैं. राहु की कृपा से इस राशि के जातक अचानक से उन्नति करते हैं अचानक से इन्हें धन की प्राप्ति होती है.
मकरराशि (Capricorn): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के अलावा मकर राशि के जातकों को भी उत्तम फल प्रदान करते हैं. मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं. शनि देव को ज्योतिष में न्याय का देवता और कर्मफलदाता कहा गया है. वे लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं. जो लोग कठोर परिश्रम और मेहनत करके अपनी जीविका चलाते हैं. उन्हें अचानक से राहु बहुत ही लाभदायी फल प्रदान करते हैं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
