Rahu Gochar 2023, Rahu Transit Effect 2023: ज्योतिष शास्त्र में पापी ग्रह कहे जाने वाले राहु 2023 में राशि परिवर्तन करने जा रहें हैं. ये 30 अक्टूबर को अपनी राशि बदलेंगे. पंचांग के अनुसार, राहु 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. राहु मीन राशि में प्रवेश करने से पहले मेष राशि में गोचर कर रहे थे. इनके गोचर से कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव और कुछ पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा. आइये जानें राहु किसे मालामाल करेंगे और किसे तंग.

राहुगोचरइन्हेंकरेंगेमालामाल

  • कर्कराशि : राहु गोचर के प्रभाव से व्यापार में वृद्धि होगी. घर और वाहन खरीदने के योग बनें हैं. कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है.
  • मिथुनराशि: राहु गोचर के प्रभाव से इन्हें आकस्मिक धन मिलने की संभावना है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
  • मीनराशि: राहु के राशि परिवर्तन से इन्हें धन लाभ होने के योग बन रहें हैं. निवेश के लिए समय उत्तम है. यदि निवेश करना चाह रहें हैं तो निवेश कर सकते हैं. उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. करियर में सफलता मिल सकती है.
  • कुंभराशि : राहु गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है. इससे मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी. पुराने निवेश से लाभ होगा. उधार दिया हुआ धन भी वापस मिल सकता है.

राहुगोचरइन्हेंकरेंगेतंग

  • मेषराशि : मीन राशि में राहु गोचर से मेष राशि वालों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पडेगा. निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है. बेवजह खर्च बढ़ सकता है. आर्थिक, शारीरिक और मानसिक के साथ-साथ परिवारिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इसलिए सतर्क रहें.
  • वृषभराशि : इन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. बनता हुआ काम बिगड़ सकता है.
  • कन्याराशि: राहु के वक्री चाल से इन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. छोटे-छोटे काम के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. सेहत ख़राब हो सकती है. इसलिए सतर्क रहे. वाणी पर संयम रखेँ.
  • मकरराशि: अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. इस लिए सतर्क रहें. बिजनेस और नौकरी में परेशानियां आ सकती हैं. वैवाहिक जीवन में मुश्किलें पैदा होंगी. वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है.

यहभीपढ़ें 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.