Pitra Paksha 2021 Date: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का अति महत्वपूर्ण स्थान होता है. इस पक्ष में लोग अपने पूर्वजों और पितरों की आत्मा को शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध करते हैं. इससे पूवज और पितृ प्रसन्न होकर अपने घर परिवार और शुभ चिंतकों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं. जिससे घर परिवार में धन दौलत और ऐश्वर्य की वृद्धि होती है.
पितृपक्षकबसेहोगाप्रारंभ?
पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से आरंभ हो रहा है. यह हर वर्ष भादो की पूर्णिमा तिथि से आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक मनाया जाता है. इस साल में भादो की पूर्णिमा 20 सितंबर 2021 को होगी इसी दिन पितृ पक्ष शुरू हो रहा है. और इसका समापन 6 अक्टूबर 2021 को होगा. पितृ पक्ष की पहली श्राद्ध 20 सितंबर को और अंतिम श्राद्ध 6 अक्टूबर को किया जायेगा.
पितृपक्ष 2021 मेंश्राद्धकीतिथियां: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष 20 सितंबर से शुरू होंगे, जो कि 6 अक्टूबर को समाप्त होंगे. इस साल 26 सितंबर को पितृ पक्ष की कोई तिथि नहीं है.
- पूर्णिमाश्राद्ध– 20 सितंबर 2021
- प्रतिपदाश्राद्ध– 21 सितंबर 2021
- द्वितीयाश्राद्ध– 22 सितंबर 2021
- तृतीयाश्राद्ध– 23 सितंबर 2021
- चतुर्थीश्राद्ध– 24 सितंबर 2021
- पंचमीश्राद्ध– 25 सितंबर 2021
- षष्ठीश्राद्ध– 27 सितंबर 2021
- सप्तमीश्राद्ध– 28 सितंबर 2021
- अष्टमीश्राद्ध- 29 सितंबर 2021
- नवमीश्राद्ध– 30 सितंबर 2021
- दशमीश्राद्ध– 1 अक्तूबर 2021
- एकादशीश्राद्ध– 2 अक्टूबर 2021
- द्वादशीश्राद्ध- 3 अक्टूबर 2021
- त्रयोदशीश्राद्ध– 4 अक्टूबर 2021
- चतुर्दशीश्राद्ध- 5 अक्टूबर 2021
