January Panchak 2023 Good Effect: साल 2023 का पहला पंचक 23 जनवरी दिन सोमवार से शुरू होगा. सोमवार को शुरू होने वाला पंचक राज पंचक होता है. हिंदू धर्म ग्रन्थों में, राज पंचक को शुभ माना जाता है. इस पंचक के दौरान सरकारी काम, संपत्ति से जुड़े काम को करने में सफलता हासिल होती है. इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
पंचांग के मुताबिक राज पंचक 23 जनवरी 2023 से 27 जनवरी तक रहेगा. राज पंचक में किए हुए कार्य राज्य-सुख प्रदान करते हैं. इस योग में राज्याभिषेक होता है.
जनवरीमेंपंचककबसेशुरूहोरहाहै?
नया साल यानी 2023 शुरू हो चुका है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक़ हर महीने कम से कम एक पंचक जरूर होता है. साल 2023 का पहला महीना जनवरी में 23 तारीख को दोपहर बाद 01 बजकर 51 से पंचक शुरू होगा जो कि 27 जनवरी शाम 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. यह पंचक 23 जनवरी दिन सोमवार को शुरू हो रहा है, ऐसे में इसे राज पंचक कहा जाएगा.
जनवरीपंचकतिथि(January Panchak 2023)
- पंचकशुरू: सोमवार, 23 जनवरी 2023 दोपहर 01:51 बजे
- पंचकसमाप्त: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 को शाम 06:37 बजे
जनवरी 2023 मेंकबहैपंचक?
- 23 जनवरी, दिनसोमवार: दोपहर 01:51 बजे से पंचक प्रारंभ, धनिष्ठा नक्षत्र में. चंद्रमा कुंभ राशि में.
- 24 जनवरी, दिनमंगलवार: पूरे दिन पंचक है.
- 25 जनवरी, दिनबुधवार: पूरे दिन पंचक. भद्रा 01:53 एएम से सुबह 07:13 एएम तक.
- 26 जनवरी, दिनगुरुवार: पूरे दिन पंचक.
- 27 जनवरी, दिनशुक्रवार: शाम 06:37 बजे पंचक खत्म.
राजपंचक 2023 मेंयेकामकरनाहोताहैशुभ
सोमवार को शुरू होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है. ये पंचक शुभ माना जाता है. इसके प्रभाव से इन पांच दिनों में सरकारी कामों में सफलता मिलती है. राज पंचक में संपत्ति से जुड़े कार्यों को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. संपत्ति में वृद्धि होती है.
यहभीपढ़ें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
