हिंदू शास्त्रों में हर कार्य से जुड़े नियम बनाए गए हैं. सभी कार्यों के लिए एक समय तय किया गया है. यदि शास्त्रों के बताए अनुसार कार्य न किए जाएं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. शास्त्र कहते हैं कि कुछ कार्यों को रात में नहीं करना चाहिए क्योंकि इन कामों को करने से नकारात्मक शक्तियां बढ़ती हैं. हम कुछ ऐसे ही कामों के बारे में आपको बताते हैं.
1-मान्यता है कि रात के समय कभी भी नाखून नहीं काटने चाहिए. इससे घर में दरिद्रता आती है. कहा जात है कि जो लोग रात में नाखून काटते हैं उनसे मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं.
2- शास्त्रों के अनुसार रात को बाल खोलकर सोने से नकारात्म शक्तियां आकर्षित होती हैं. मान्यता है कि जो महिलाएं रात के समय बाल खोल कर सोती हैं, उनके घर की खुशहाली पर प्रभाव पड़ता है और पति की आयु भी कम होती है.
3- परफ्यूम या इत्र लगाकर शादी या पार्टी में जाना बहुत से लोगों का शौक होता है. लेकिन अगर पार्टी रात के समय हो तो परफ्यूम लगाकर नहीं चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से अच्छी और बुरी दोनों तरह की शक्तियां हमारी ओर आकर्षित होती हैं. रात के सोते समय लोग घर में खुशबू के लिए स्प्रे करते हैं. वास्तु के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे घर में नकारात्मकता आती है.
4- रात के समय कभी जूठे बर्तन रसोई में नहीं छोड़ने चाहिए. मान्यता है कि जो लोग रात को बर्तन गंदे छोड़ते हैं, या रसोई की सफाई नहीं करते हैं उनके घर में कभी भी लक्ष्मी वास नहीं करती हैं.
5-मान्यता है कि रात को या सूरज के ढल जान के बाद घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. ऐसा करने से घर की बरकत खत्म होने लगती है. झाड़ू में लक्ष्मी का वास माना जाता है. इसलिए झाड़ू को दक्षिण दिशा में रखकर सोना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी की कृपा होती है.
यह भी पढ़ें:
जम्मू-कश्मीर पर चीन ने की टिप्पणी तो भारत ने सख्त लहजे में कहा- आंतरिक मामलों पर बयानबाजी ना करें